Spiritual

Holika Dahan 2024: कब करें होलिका दहन 24 या 25 मार्च को?

Image credits: freepik

कब करें होलिका दहन 2024?

फाल्गुन हिंदू पंचांग का अंतिम महीना होता है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। इस दिन होलिका की पूजा करने का विधान है। जानें इस बार कब है होलिका दहन...

Image credits: freepik

कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च, रविवार की सुबह 09:55 से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 25 मार्च, सोमवार की दोपहर 12:30 तक रहेगी।

Image credits: freepik

कब करें होलिका दहन 2024?

होलिका दहन शाम को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के संयोग में किया जाता है, ये स्थिति 24 मार्च, रविवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

Image credits: freepik

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024

24 मार्च, रविवार को होलिका दहन का मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 तक रहेगा। यानी होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त की अवधि 01 घण्टा 14 मिनट की रहेगी।

Image credits: freepik

कौन-से शुभ योग बनेंगे इस दिन?

24 मार्च, रविवार को पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन छत्र, मित्र और वृद्धि नाम के 3 अन्य योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

Image credits: freepik

कब है होली 2024? (Kab Hai Holi 2024)

होलिका दहन के अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है, जिसे धुरेंडी कहते हैं। इस बार धुरेंडी उत्सव 25 मार्च, सोमवार को मनाया जाएगा।

Image credits: adobe stock