14 February 2024 आज का राशिफल: आज कौन पैसा उधार देने से बचें-कौन ले सकता है गलत डिसीजन? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 14 February 2024: 14 फरवरी, बुधवार को वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। यहां पहले से ही गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 13, 2024 8:10 AM IST / Updated: Feb 14 2024, 08:24 AM IST

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024: 14 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले आज दिन की बजाए दिमाग से काम लें, इससे इन्हें काफी फायदा होगा। वृष राशि वाले दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें और किसी को पैसा उधार न दें। मिथुन राशि वाले सेहत का खास ध्यान रखें, इनके मन में निगेटिव विचार आ सकते हैं। कर्क राशि वाले संतान को लेकर चिंतित रहेंगी, दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

14 फरवरी 2024 मेष राशिफल (14 February 2024 Mesh Rashifal)
आज आपके खर्चे कुछ ज्यादा बढ़ सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। उलझन की स्थिति में जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। बिना वजह नकारात्मकता हावी हो सकती है। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। आपकी आय के साधन बेहतर होंगे।

Latest Videos

14 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (14 February 2024 Vrishbha Rashifal)
आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे नुकसान होने की आशंका है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। गृह सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

14 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (14 February 2024 Mithun Rashifal)
आज आपके मन में कुछ निगेटिव विचार आ सकते हैं। साझेदारी के कामों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल भी पहले से ठीक रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा समय कलात्मक गतिविधियों में बिताएंगे। लव लाइफ में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

14 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (14 February 2024 Kark Rashifal)
संतान की किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका जोर ज्यादा काम करने वाल रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। ज्यादा खर्च होने से किसी से पैसों से मदद लेनी पड़ सकती है।

14 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (14 February 2024 Singh Rashifal)
आज आपको संतान की गतिविधियों भी नजर रखने की जरूरत है। बिजनेस में किसी से भी पार्टनरशिप न करें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। ग्रहों की स्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में है। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी, जिससे आपकी तंगी थोड़ी दूर हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

14 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (14 February 2024 Kanya Rashifal)
पारिवारिक बिजनेस में उन्नति हो सकती है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। एसिडिटी और गैस की समस्या रहेगी। नये लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बच्चों पर ज़्यादा नियंत्रण न रखें।

14 फरवरी 2024 तुला राशिफल (14 February 2024 Tula Rashifal)
जीवनसाथी का सहयोग आपके काम आएगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट-मोच लगने का डर है। जिस काम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में रहेगा। युवा गलत निर्णय ले सकते हैं, जिससे बाद में परेशानी होगी।

14 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (14 February 2024 Vrischik Rashifal)
अतीत से जुड़ी कोई बात फिर से परेशान कर सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप सही निर्णय ले पाएंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी। इन रिश्तों का अधिकतम लाभ उठायें। संतान से सुख मिल सकता है।

14 फरवरी 2024 धनु राशिफल (14 February 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपकी इनकम के नए साधन बन सकते हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, नौकरी में भी धन लाभ के योग बनेंगे। रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आपका ध्यान आध्यात्म की ओर हो सकता है। संतान का गतिविधि परेशानी का कारण बन सकती है।

14 फरवरी 2024 मकर राशिफल (14 February 2024 Makar Rashifal)
अगर आप बिजनेस में बदलाव लाना चाहते हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शुभ सूचना प्राप्त होगी। ज्यादा सोच-विचार में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हाथ से निकल सकती हैं। सेहत में सुधार होगा।

14 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (14 February 2024 Kumbh Rashifal)
बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटका सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय लेने से अच्छा-खासा फायदा होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। खांसी, बुखार और गले में खराश की समस्या रहेगी। आज आप अपना ज्यादातर समय घर से बाहर बिताएंगे। ससुराल से कोई मेहमान आ सकता है।

14 फरवरी 2024 मीन राशिफल (14 February 2024 Meen Rashifal)
आज मामा पक्ष से कोई विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पहले की गई मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। इस समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Vasant Panchami Ki Katha: क्यों और कैसे प्रकट हुईं देवी सरस्वती? जानें वसंत पंचमी की रोचक कथा?


क्या है ‘BAPS’, जिसने इस्लामिक देश दुबई में बनवाया भव्य मंदिर?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

4000 कमाने वाला बिहारी युवा कैसे बना 100 करोड़ का मालिक । Ashutosh Pratihast
'विधायक जी! मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ दो, आपको वोट दिया था' #Shorts #Mahoba #ViralVideo
दिवाली से पहले 24 Oct. को गुरु पुष्य योग, जानें खरीददारी के सबसे शुभ मुहूर्त
हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार, 13 मंत्रियों ने ली शपथ, दलित-जाट और OBC सब खुश
जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी अंतिम इच्छा?