
Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: 16 जुलाई, बुधवार को मेष राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वृष राशि वालों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वालों को दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
इस राशि के अविवाहितों लोगों की शादी की डेट फिक्स हो सकती है। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी। पार्टनर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। पैसों को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। आपको बातों से किसी को ठेस लग सकती है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें मनपसंद जॉब मिल सकती है। जो लोग पहसे से नौकरी में हैं, उन्हें अतिरिक्त आय होने के योग बनेंगे। बिजनेस से जुड़ा कोई प्लान लीक हो सकता है, इसलिए दूसरे लोगों पर भरोसा न करें। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।
आज पैसों के कारण आपकी किसी से अन-बन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोई भी रिस्क वाला काम न करें। कानूनी मामलों में सोच-समझकर फैसला लेना होगा नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
आज आपको कईं मामलों में दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी में कोई बड़ी डील हो सकती है लेकिन किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
नौकरी में काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। अधिकारी आप पर अतिरिक्त दवाब बनाएंगे, इस समय आपको सूझ-बूझ से मामला शांत करना होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहें।
नौकरी के नए अवसर आज मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बिजनेस में लाभ पहुंचाएगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
आज आपका हर टारगेट समय रहते पूरा हो सकता है। किसी बड़े निवेश की योजना भी बनेगी। बिजनेस में कोई रिस्क न लें तो बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, इन्हें मेहनत का फल मिलेगा।
पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे।दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा।
नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी, जिससे आप निराश हो सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं।
आज बिजनेस में कोई बड़ा फायदेमंद सौदा होने के योग बन रहे हैं। अगर पुराने रोगों से परेशान हैं तो उसमें भी आराम मिलेगा। गुस्से के कराण बनती बात बिगड़ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में टेंशन बनी रहेगी।
पति-पत्नी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म होगा। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं। जल्दबाजी या भावुकता में आकर कोई फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताएंगे। समय पर काम पूरा न होने से बॉस नाराज हो सकते हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा। पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।