Surya Gochar July 2025: हमारे सौर मंडल का राजा सूर्य 16 जुलाई को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा।
Surya Rashifal July 2025: उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मिथुन राशि में है। 16 जुलाई 2025 को सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो सूर्य का मित्र है। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से बारिश में तेजी आएंगी। देश में फैली अनिश्चितता समाप्त होगी। साथ ही देश के कई हिस्सों में बीमारी फैलने का भय भी रहेगा। सभी राशि के लोगों पर भी इसका असर होगा। आगे जानिए सूर्य के राशि बदलने से किस राशि पर क्या प्रभाव होगा…
213
मेष राशि
सूर्य की स्थिति इस राशि से चौथे स्थान पर रहेगी, जिसके चलते इस राशि के लोगों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों की आवक शुरू हो जाएगी जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। और भी कईं लाभ सूर्य के राशि परिवर्तन से इन्हें मिलेंगे।
313
वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए तृतीय सूर्य लाभकारी होगा। इस राशि के लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति होगी यानी ये नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा एवं सुख-समृद्धि में भी विस्तार होने के योग बन सकते हैं।।
द्वितीय चंद्रमा इस राशि के लोगों की परेशानी दूर हो सकता है। इन लोगों की दूसरों पर निर्भरता समाप्त होगी। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक समस्याएं का निदान होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी शुभ फल मिलेंगे।
513
कर्क राशि
प्रथम सूर्य इस राशि वालों को सभी तरह के सुख देने वाला रहेगा। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी एवं धन लाभ के योग भी बनेंगे। बिजनेस का विस्तार होगा या नया बिजनेस भी ये लोग शुरू कर सकते हैं। नौकरी की स्थिति भी शुभ रहेगी।
613
सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए 12वां सूर्य छोटी-मोटी परेशानी खड़ी कर सकता हैं। लेकिन धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस समय आफ वाहन का प्रयोग सावधानी से करें और कोई भी रिस्क वाला काम करने बचें।
713
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए सूर्य की स्थिति 11वीं रहेगी, जिससे इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी काम समय पर होगें। आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
813
तुला राशि
दसवे सूर्य के कारण दोस्तों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय आपको संयम रखन होगा। अपने काम को प्राथमिकता देंगे तो सबकुछ बेहतर रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।
913
वृश्चिक राशि
नौवां सूर्य इस राशि के लोगों के काम में बदलाव ला सकता है। बिजनेस का भी विस्तार होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। वर्क प्लेस पर आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। नौकरी में आपका पराक्रम बना रहेगा।
1013
धनु राशि
इस राशि से सूर्य की स्थिति आठवीं रहेगी, जिससे इन्हें किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। हालांकि पैसों के मामले में इनका हाथ थोड़ा तंग रहेगा। बिजनेस में सफलता के योग बनेंगे। परिवार में स्थिति शांतिपूर्ण रहेगी।
1113
मकर राशि
सातवां सूर्य इस राशि वालों के लिए विशेष शुभ रहेगा। सरकारी अधिकारियों से मदद मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। बिजनेस की नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पैसों की स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।
1213
कुंभ राशि
छठा सूर्य इस राशि वालों के लिए चिंताजनक रहेगा। कोई बुरी खबर इन्हें मिल सकती है। परिवार में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे ये काफी टेंशन में आ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगी।
1313
मीन राशि
पंचम सूर्य इस रशि वालों के लिए ठीक-ठाक फल देने वाला रहेगा। निकट संबंधियों से लाभ होगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह मिल सकता है। लव लाइफ की स्थिति बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।