
Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: 10 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि वालों की सेहत में गिरावट आ सकता है। मिथुन राशि वालों का अपने जीवन साथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। कर्क राशि वालों की आय में कमी आ सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इनकी आमदनी में कमी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद गहरा सकता है। माता से किसी बात पर कहासुनी संभव है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
आज व्यर्थ की यात्राओं का योग बन रहा है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बिजनेस में दलालों से बचकर रहें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। संतान के साथ संबंध पहले जैसे मधुर हो सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी एवं नए कार्यों के साथ नौकरी जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस राशि के लोगों की आय में कमी आ सकती है। मजबूरी में अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। बिजली के उपकरणों के उपयोग में सावधानी रखें। संतान से सुख मिलेगा और जीवनसाथी अनुकूल रहेगा। शाम को कुछ आराम महसूस करेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। परिवार का आपके प्रति रवैया सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। अपने भोजन और जीवन शैली को नियंत्रण में रखें नहीं तो आप गंभीर रोगों का शिकार हो सकते हैं।
संतान से सुख मिलेगा। भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। नौकरी में काम की अधिकता आपको थका सकती है। कुछ बातों पर जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बन सकती है। नई सम्पत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
आज लव लाइफ के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें और कोई भी रिस्क वाला काम न करें। इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए ठीक नहीं है। कोई जरूरी काम लापरवाही से अटक सकता है।
कार्य में सफलता मिलेगी और इनकम भी अच्छी बनी रहेगी। आज आपको दोस्तों का विशेष सहयोग भी मिलेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं। वाहन प्राप्ति का योग आज बन रहा है। अविवाहितों के लिए योग्य वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना बन रही है।
यात्रा पर जाने का विचार आज त्याग दें। नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं। बिजनेस में कोई पुरानी अटकी हुई डील आज पूरी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
परिवार के साथ मनोरंजक पर जाने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण होगा। संतान से सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। पुरानी कोई गलतफहमी दूर हो सकती है।
इस राशि वालों की आय में कमी आ सकती है लेकिन परिवार से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी पीछे हटेंगे एवं बच्चों से सुख प्राप्त होगा। नए वाहनादि खरीदने का मन होगा। विद्यार्थियों को आ रही अड़चनें समाप्त होंगी।
इस राशि के लोगों को सुख के समाचार मिलेंगे। जॉब में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में दिए गए प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष का रहेगा। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। सेहत की परेशानियां कम हो सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।