Guru Purnima 2025: इस बार 10 जुलाई, गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यदि राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और गुरु की कृपा भी मिलती है।

Guru Purnima Rashi Anusar Upay: आषाढ़ मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 जुलाई, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने गुरु की पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर लाल कपड़े, गेहूं, तांबे के बर्तन और मसूर की दाल का दान करें।

वृष राशि: ये लोग गुरु पूर्णिमा पर दूध, चावल, सफेद कपड़ों का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर गौशाला में हरे चारे का दान करें। इससे इन्हें बुद्धि और वाणी से लाभ होगा।

कर्क राशि: ये लोग चावल या अन्य किसी अनाज का दान गुरु पूर्णिमा पर करें। इस उपाय से इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

सिंह राशि: ये लोग जरूरतमंदों को तांबे के बर्तन, गुलाबी रंग के कपड़े, गुड़, और गेहूं का दान करें। इससे इन्हें फायदा होगा।

कन्या राशि: ये लोग विवाहित महिला को हरी चूड़ी व हरी साड़ी का दान करें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग किसी योग्य ब्राह्मण को सफेद कपड़े, जनेऊ, पूजा का सामान का दान करें, साथ में दक्षिणा भी दें।

वृश्चिक राशि: ये लोग लाल या केसरिया रंग का ध्वज किसी मंदिर में दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

धनु राशि: इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर पीले फल जैसे- केले, पपीता और आम का दान जरूरतमंदों को करें। इससे सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि: ये लोग गरीबों को काले कंबल का दान करें, कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं। इससे कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग तेल, काले तिले, जामुन, ड्राय फ्रूट और जूते-चप्पलों का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इनके बिगड़े काम बन जाएंगे।

मीन राशि: इस राशि के लोग पीले वस्त्र, पीले फल, केसर युक्त मिठाई का दान करें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।