
16 September 2025 Ka Rashifal: 16 सितंबर, मंगलवार को मेष राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा, बीमारी भी ठीक होगी। वृष राशि वाले बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं, इनका अपमान भी हो सकता है। मिथुन राशि वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा और पैसों की तंगी भी बनी रहेगी। कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है, इन्हें धन लाभ भी होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन
इस राशि के लोगों को मेहनत का लाभ आज मिल सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
इस राशि के लोग आज किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके काम से नाखुश रहेंगे। सार्वजनिक तौर पर इनका अपमान भी हो सकता है। इसका पैसा कहीं अटक सकता है। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।
इस राशि के लोगों पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। पैसों की तंगी बनी रहेगी। दबाव में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं, जिसके कारण ये बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। इनके सोचे हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा।
ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म होगा। अधिकारी आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसा सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों को बिजनेस के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिलने के भी योग हैं। आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पेट के रोग परेशान करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करने का अच्छा मौका मिलेगा।
इस राशि के लोग घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के कईं मौके इन्हें आज मिल सकते हैं।
इस राशि के स्टूडेंंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। मामा पक्ष का सहयोग मिलने से नया काम शुरू कर सकते हैं। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग होने के योग भी बन रहे हैं।
आज आप किसी से गलत व्यवहार कर सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपको पछतावा भी होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां होने का खतरा बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में कोई कमी निकाल सकता है।
इस राशि के लोग संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई इन्हें अपनी बातों में उलझाकर पैसे ऐंठ सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।लेन-देन में सावधानी रखें। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। किस्मत का साथ बिल्कुल नहीं मिलेगा।
इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आज इनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है।
इस राशि के लोग एक्सट्रा इनकम होने से बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। कोई अच्छी खबर भी इन्हें मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।