
15 September 2025 Ka Rashifal: 15 सितंबर, सोमवार को मेष राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन ये किसी को पैसा उधार न दें। वृष राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, लेकिन इनका खर्च अधिक हो सकता है। मिथुन राशि वाले पुराने विवादों में उलझ सकते हैं, इन्हें संतान से सुख मिलेगा। कर्क राशि वाले माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, धन हानि भी संभव है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 15 To 21 September 2025: सूर्य-बुध बदलेंगे राशि, किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
इस राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इन्हें पैसा उधार देने से बचना होगा , वरना मामला उलझ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। सेहत का ध्यान रखने की जररूत है।
ये भी पढ़ें-
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन
स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। जीवन में कोई अनचाहा बदलवा परेशान कर सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। खर्च बढ़ने से भी तनाव हो सकता है। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।
इस राशि वालों के पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। भाइयों के सहयोग से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोग लापरवाही के कारण परेशानी में फंस सकते हैं। बिजनसे में नुकसान भी संभव है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। गलत तरीके से पैसा कमाने में दिमाग न लगाएं नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। धन हानि भी हो सकती है।
आज किए गए फैसले आपके जीवन के लिए फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। काम का तनाव आज कम रहेगा।
इस राशि के लोग पैसों के मामले में किसी तरह का जोखिम न लें। यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। कामकाम में मन नहीं लगेगा जिससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। पत्नी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा।
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं जो इनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिलेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। परिचित लोग आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं।
इस राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो दुश्मन आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। रिस्क वाले कोई भी काम न करें। दूसरों के मामले में दखल देना इनके लिए भारी पड़ सकता है। सेहत में जुड़ी नई परेशानी खड़ी हो सकती है। विवादो से बचकर रहें।
इस राशि के लोगों को ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नया निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। काम का बोझ बढ़ सकता है। कॉन्फिडेंस में कमी होने से हाथ आया फायदे का मौका निकल सकता है। संतान से दुख मिलेगा।
इस राशि के अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है।
इस राशि के लोग ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ा धैर्य रखना होगा। बिना सोचे-समझे पैसा निवेश न करें। पुरानी बीमारी आज फिर परेशान कर सकती है। नौकरी बदलने के लिए समय ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लाइफ पार्टनर से सुख और खुशियां मिलेंगी। आज कुछ अच्छे और नए अनुभव आपको हो सकते हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।