Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: मंगल बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ योग, जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन?

Published : Sep 13, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal

सार

Today Horoscope: 13 सितंबर 2025 को मंगल राशि बदलेगा, वहीं त्रिपुष्कर, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, हर्षण, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 6 शुभ योग भी दिन भर रहेंगे। इन सबका असर सभी 12 राशियों पर होगा। पढ़ें आज का राशिफल।

13 September 2025 Ka Rashifal: 13 सितंबर, शनिवार को मेष राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा और इनकम में वृद्धि भी संभव है। वृषभ राशि वाले नया काम शुरू करेंगे, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले किसी विवाद में फंस सकते हैं, इन्हें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कर्क राशि वाले जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे, इन्हें धन लाभ भी होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Mahalaxmi Vrat Katha: 14 सितंबर को महालक्ष्मी व्रत पर जरूर सुनें ये कथा

मेष राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपके रोजमर्रा के काम जल्दी निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ बीताने का मौका मिलेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। संतान के कामों से स्वयं पर गर्व का अनुभव होगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कब है पितृ पक्ष की मातृ नवमी, इस दिन किसका श्राद्ध करें?

वृषभ राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

नौकरी-व्यापार के लिए दिन शुभ है। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही समस्या दूर होगी। अविवाहितों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी विवाद का शिकार हो सकते हैं। इन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। संबंधों के मामलों में, चाहे वे अपने हों या किसी और के आप ज्यादा टीका-टिप्पणी न करें, नहीं तो मामले और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

नौकरी से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमताओं की सराहना करेंगे। बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता आज मिल सकती है।

सिंह राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग बॉस से बातचीत करते समय सतर्क रहें, नहीं तो नई परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार में आप अपना बात मनवाने में सफल रहेंगे। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर होगी। धर्म-कर्म के कामों में समय बीतेगा। संतान से सुख मिलने के योग हैं।

कन्या राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने रोग दूर होने के योग हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सफलता आज मिल सकती है। मनपसंद भोजन मिलेगा लेकिन ज्यादा खाने से बदहजमी हो सकती है।

तुला राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

किसी काम में जल्दबाजी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इस समय अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। रिस्क वाले काम करने से बचें। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने से आप उदास रहेंगे। व्यापार की स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। स्टूडे्ंट्स को भी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमियों का ब्रेकअप भी संभव है।

धनु राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के जो लोग ग्लैमर जगत के जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। अटके हुए पैसे मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का योग बन सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो जल्दी ही प्रमोशन भी मिल सकता है।

मकर राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

कोई अनपेक्षित सफलता इस राशि के लोगों को मिल सकती है, जिस पर इन्हें खुद पर भी विश्वास नहीं होगा। प्रेम संबंधों को संभालने के लिए दिन अच्छा है। शांति से विचार करके ही कोई निर्णय लें, भविष्य के लिए यही अच्छा है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग किसी भ्रम या गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं जिससे इनकी लव लाइफ खराब हो सकती है। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। किसी अनचाहे मेहमान के आने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल 13 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। कोई पार्ट टाइम नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, इसलिए बाहर का कुछ भी न खाएं। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता