Rashifal 11 September 2025: किसे मिलेगी परफेक्ट जॉब-किसका होगा ब्रेकअप? जानें आज के राशिफल से

Published : Sep 11, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_11-September-2025

सार

Today Horoscope: 11 सितंबर 2025 को मानस, पद्म, सर्वार्थसिद्धि और ध्रुव नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए किसके लिए कैसा रहेगा आज का दिन दिन?

11 September 2025 Ka Rashifal: 11 सितंबर, गुरुवार को मेष राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है, सेहत भी ठीक रहेगी। वृष राशि वाले नई प्रॉपर्टी खरीदेंगे, स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले जल्दबाजी में कोई काम न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें और रिस्क वाले काम न करें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कब है कुंवारा पंचमी, इस दिन किन मृत परिजनों का श्राद्ध करें?

मेष राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज मनचाही नौकरी मिल सकती है। सेहत के लिए भी दिन अच्छा है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है लेकिन किसी पर भी अंधा भरोसा न करें। संतान के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो उसमें सुधार होगा। टेंशन थोड़ी कम महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कुशा की अंगूठी पहनकर ही क्यों करते हैं श्राद्ध-पिंडदान?

वृषभ राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग नया मकान या दुकान खरीद सकते हैं। संतान के सहयोग से बिजनेस में फायदा होगा। पहले किए गए कामों का फायदा आज मिल सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

मिथुन राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होंगे। पुराना कर्ज आज चुकता कर सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा।

कर्क राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग रिस्क वो काम न करें। किसी अनचाहे काम में समय खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव अचानक बढ़ सकता है, बात घर के बड़ों तक पहुंच सकती है। प्रेम में असफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मामले आज उलझ सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है लेकिन ये अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा। बिजनेस के लिए दिन ठीक है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

कन्या राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। सोचे काम अटक सकते हैं।

तुला राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। नौकरी में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इन सबके बीच में माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। रिस्क वाले काम भूलकर भी न करें।

धनु राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा हो सकती है। ऑफिस में आपकी योग्यता को सराहा जाएगा। आज किए कामों का फायदा भविष्य में मिलेगा। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है। किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। सेहत में काफी सुधार हो सकता है।

मकर राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। सोच में नकारात्मकता हावी रहेगी। दूसरों की बातों से आपका दिल दुख सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग हैं।

कुंभ राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। जीवन साथी से कोई मंहगा उपहार मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। विरोधी शांत रहेंगे।

मीन राशिफल 11 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग दोस्तों के साथ किसी मनोरजंक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज