Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर? पढ़ें आज का राशिफल

Published : Sep 10, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_10-September-2025

सार

Today Horoscope: 10 सितंबर 2025 को चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इस दिन वृद्धि-ध्रुव नाम के 2 शुभ और उत्पात-मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए किसके लिए कैसा रहेगा ये दिन?

10 September 2025 Ka Rashifal: 10 सितंबर, बुधवार को मेष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। वृष राशि वालों को सफलता मिलेगी और संतान पर गर्व होगा। मिथुन राशि वालों को संपत्ति से फायदा होगा पर ये वाहन सावधानी से चलाएं। कर्क राशि वाले दूसरों की लाइफ में दखल देंगे तो विवाद हो सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Vighnaraj Chaturthi Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत का फल

मेष राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें इन्हें सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग भी बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।
 

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कब है कुंवारा पंचमी, इस दिन किन मृत परिजनों का श्राद्ध करें?

वृषभ राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

नौकरी और बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है। संतान की उपलब्धि पर गर्व का अनुभव होगा। किसी जरूरी काम को लेकर भाग-दौड़ की स्थिति बन सकती है। किसी से फालतू बहस होने की भी संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। इन्हें आज अपनी गलतियां सुधारने के कईं मौके मिलेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज किसी बात पर आपकी इमेज खराब हो सकती है। व्यर्थ विवाद करने से बचकर रहने में ही भलाई है।

कर्क राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की लाइफ में दखल देने से बचें, नहीं तो विवाद हो सकता है। दिन सुस्ती भरा रहेगा। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकती है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है।

सिंह राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग फालतू खर्चे से बचें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान होगा। बिजनेस की परिस्थिति आपको परेशान कर सकती हैं। प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं।

कन्या राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आप अपनी जिम्मेदारा निभाने में सफल रहेंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलने के योग हैं। रोमांस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। संतान पक्ष की ओर से सुख मिलेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देने वाला रहेगा। पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा तनाव हो सकात है। आज आपका काम में मन नही लगेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।भरोसे का कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। चिड़चिड़ाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।

धनु राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग ओवर कॉन्फिडेंस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। जरूरी काम समय से निपट सकते हैं। बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ फल देने वाला है।

मकर राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

लाइफ पाटर्नर के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ना चाहते हुए किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। सिरदर्द के कारण परेशानी का अनुभव करेंगे। संतान के मामले में टेंशन रहेगी। ये समय सोच-समझकर ठोक निर्णय लेने का है। अपने क्रोध पर काबू रखें।

मीन राशिफल 10 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। पुराने विवाद खत्म करने के लिए दिन अच्छा है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता