
8 September 2025 Ka Rashifal: 8 सितंबर, सोमवार को मेष राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं, लव लाइफ अच्छी रहेगी। वृष राशि वाले बड़ी लापरवाही कर सकते हैं, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मिथुन राशि वालों को संपत्ति से लाभ होगा, अटके काम पूरे होंगे। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, ये रिस्क वाले काम न करें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 8 To 14 September 2025: इस सप्ताह 2 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?
इस राशि के लोगों को अपने पुराने अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha Upay: पितृ पक्ष के 10 उपाय, 1 भी कर लेंगे तो बचे रहेंगे दुर्भाग्य से
इस राशि के लोग कोई बड़ी लापरवाही कर सकते हैं। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और परिणाम भी मनचाहा नहीं मिलेगा। आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
नौकरी-बिजनेस में आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अटके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से मनचाहा फायदा मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। कोई नया काम करने का मन बनेगा और आप उसमें सफल हो सकते हैं।
आज आप महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा करेंगे, जिससे बजट बिगड़ने की संभावना रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों सुधार की स्थिति रहेगी। बिजनेस-नौकरी में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। किसी के साथ कोई विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है।
इस राशि के लोग आज जो भी योजना बनाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर आप ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। आप झूठ बोलने से बचें और दिखावे पर ज्यादा पैसा खर्च करने से बचना होगा।
कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आपकी कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है, जिससे मान-सम्मान में कमी आएगी। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
इस राशि के लोग आज बिजनेस से जुड़ी नई योजना बन सकते हैं। जीवनसाथी की बातें आपकी हिम्मत बढ़ाएंगी। कुछ अच्छे लोगों से भी मुलाकात आज हो सकती है।किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इस राशि के लोग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। अचानक धन हानि की संभावना बन रही है। लेन-देन में सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है।
इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है, साथ ही मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसों के कारण किसी से विवाद होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
इस राशि के लोग पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग आज करने से बचें। नौकरी में मिले ऑफर आपकी आशा के अनुरूप नहीं रहेंगे, जिससे निराशा होगी। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।