Chandra Grahan Rashifal 7 September 2025: किस राशि पर कैसा होगा चंद्र ग्रहण का असर? जानें राशिफल से

Published : Sep 07, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_7-September-2025

सार

Today Horoscope: 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में भी दिखाई देगा। सभी 12 राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

7 September 2025 Ka Rashifal: 7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। वृष राशि वालों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। मिथुन राशि वाले सोच-समझकर फैसला लें नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। कर्क राशि वालों की समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं। आगे विस्तार से पढ़ें चंद्र ग्रहण का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं कैसे बचें चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से? याद रखें 5 बातें

मेष राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को पुराने विवादों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। बीमार परिजन की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण, क्या है सूतक का समय? 5 प्वाइंट में जानें हर बात

वृषभ राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दुश्मन इनके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। नौकरी में अधिकारी इनके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिता की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग सोच-समझकर फैसला लें। सरकारी काम किसी वजह से अटक सकते हैं। स्टूडे्ंट्स को पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो वह आज सुलझ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ भी संभव है।

कर्क राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के अष्टम भाव में चंद्र ग्रहण होगा जो इनकी परेशानी बढ़ा सकता है। इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। इन लोगों को आज लंबी दूरी की यात्रा से बचना चाहिए नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

सिंह राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण सामान्य फल देने वाला रहेगा। स्टूडे्ंटस को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में अच्छे बदलाव संभव है। इन्हें किसी भी बात पर अंहकार करने से बचना चाहिए। लाइफ पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। विवादों को अंत होगा।

कन्या राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें करियर में आगे बढ़ने का शानदार मौका मिलेाग। कानूनी मामलों में भी जीत मिलने की उम्मीद है। दुश्मन चाहकर भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। भविष्य को लेकर ये कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट करने से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में परेशानी आएगी, ब्रेकअप भी संभव है। संतान को लेकर कोई टेंशन बनी रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोग सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

वृश्चिक राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

चंद्र ग्रहण के कारण इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए, लापरवाही भारी पड़ेगी। नई संपत्ति और वाहन आदि खरीदने से बचें। माता की सेहत को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

धनु राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा-पूरा फायदा आज आपको मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है।

मकर राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आंख और दांतों से जुड़े रोग परेशान करेंगे। परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। गलत काम से कमाया गया पैसा परेशानी बढ़ा सकता है। किसी को भी पैसा उधार न दें।

कुंभ राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि में आज का चंद्र ग्रहण होगा, जिससे ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। इन्हें आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। बुजुर्गों की सलाह न मानकर खुद के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

मीन राशिफल 7 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

चंद्र ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। ये किसी से भी पैसों का लेन-देन आज न करें। दिखावा करना भारी पड़ेगा। रात में बुरे सपने डरा सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर टेंशन बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता