MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं कैसे बचें चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से? याद रखें 5 बातें

Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं कैसे बचें चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से? याद रखें 5 बातें

Chandra Grahan 2025 Date: 7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को खास सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर हो सकता है।

3 Min read
Manish Meharele
Published : Sep 05 2025, 11:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्यों रहें सावधान?
Image Credit : Getty

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्यों रहें सावधान?

Chandra Grahan Mai Pregnant Mahilaye Kya Kare-Kya Nahi: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। चंद्र ग्रहण से जुड़ी अनेक मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित है जैसे सूतक के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए और न ही भगवान की पूजा करनी चाहिए आदि। ऐसी भी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और कुछ खास काम भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं कौन-सी सावधानियां रखें…

ये भी पढ़ें-

चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को: सूतक में क्या करें-क्या नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

26
सीधे ग्रहण के संपर्क में न आएं
Image Credit : Getty

सीधे ग्रहण के संपर्क में न आएं

गर्भवती महिलाओं को सीधे ग्रहण के संपर्क में नहीं आना चाहिए यानी जब ग्रहण हो रहा हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। घर के खिड़की-दरवाजे भी बंद कर लेना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डाल सकती हैं जो उनके मनो-मस्तिष्क के लिए ठीक नहीं होती।


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2025: कहां और कैसे देखें 7 सितंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण?

36
धारदार व नुकीली चीजों का उपयोग न करें
Image Credit : Getty

धारदार व नुकीली चीजों का उपयोग न करें

ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिला को नुकीली व धार वाली चीजों का भी उपयोग करने से बचना चाहिए जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि। ऐसा करने से बच्चों के शरीर में विकार आने की संभावना रहती है। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चा के शारीरिक रूप से अपंग हो सकता है या उसके शरीर का कोई अंग पूर्ण रूप से विकसित नहीं होता।

46
ग्रहण के दौरान कुछ खाए-पीएं नहीं
Image Credit : Getty

ग्रहण के दौरान कुछ खाए-पीएं नहीं

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। ग्रहण शुरू होने से पहले ही भोजन आदि ले लेना चाहिए। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण से निकलने वाली किरणें भोजन को अशुद्ध कर देती हैं और गर्भवती महिला द्वारा यही भोजन करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर भी बुरा असर हो सकता है।

56
ग्रहण के दौरान सोए भी नहीं
Image Credit : Getty

ग्रहण के दौरान सोए भी नहीं

गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान सोना अच्छा नहीं माना जाता। इससे भी भविष्य में कुछ अशुभ होने की संभावना बनी रहती है। इसका बुरा असर भी गर्भ में पल रहे शिशु पर किसी न किसी रूप में हो सकता है। इसलिए ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं सोए नहीं।

66
ग्रहण में ये काम कर सकती हैं गर्भवती महिलाएं
Image Credit : Getty

ग्रहण में ये काम कर सकती हैं गर्भवती महिलाएं

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं मंत्र जाप कर सकती हैं। इसका शुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर होगा और वह स्वस्थ व निरोगी रहेगा। ग्रहण में महिलाएं अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। ऐसा करने से होने वाला शिशु शुभ गुणों से युक्त रहेगा और उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
चंद्र ग्रहण

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved