
4 September 2025 Ka Rashifal: 4 सितंबर, गुरुवार को मेष राशि वाले को धन लाभ होगा और माता से सुख मिलेगा। वृष राशि वाले सेहत का खास ध्यान रखें, इनकी परेशानी बढ़ सकती है। मिथुन राशि वालों को कानूनी मामलों में जीत मिलेगी, एक्स्ट्रा इनकम भी होगी। कर्क राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Ganesh Visarjan 2025: कब करें गणेश प्रतिमा विसर्जन, 6 या 7 सितंबर?
पैसों की आवक अच्छी बनी रहेगी। माता की ओर से सुख मिलेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से खुशी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
कब है करवा चौथ, दशहरा, दिवाली?, नोट करें 10 बड़े त्योहारों की डेट
इस राशि के जो लोग ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, वे अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। बिजनेस में आज कोई बड़ा सौदा न करें। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। अतिरिक्त धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सोच-समझकर बोलें और किसी पर भी क्रोध करने से आपको बचना होगा।
इस राशि के बुजुर्गों की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है।
नौकरीपेशा के लिए आज का दिन बहुत खास है। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं जो आपको पसंद भी आएंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
इस राशि के लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी में नुकसान हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है।
इस राशि के लोगों को संतान से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस बढ़ाने के इनके प्रयास सफल साबित रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में अच्छा-खासा आराम मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कॉन्फिडेंस की कमी भी सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। भाइयों में विवाद संभव है। गले से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सुसराल पक्ष से मंहगा उपहार मिल सकता है।
इस राशि के लोगों को अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब होने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाएंगे।
किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
इस राशि के लोगों को ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर नाराजगी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। संतान की चिंता सताएगी। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है, गलत खान-पान नुकसान करेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।