MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Weekly Horoscope 8 To 14 September 2025: इस सप्ताह 2 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?

Weekly Horoscope 8 To 14 September 2025: इस सप्ताह 2 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर?

Weekly Horoscope September 2025: साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025: सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में मंगल ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। वहीं शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन…

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 07 2025, 11:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

Weekly Rashifal 2nd Week Of September 2025: सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में 2 बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। 13 सितंबर को मंगल कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके अगले ही दिन यानी 14 सितंबर को मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: 8 राशि पर भारी है चंद्र ग्रहण, जानें किसके शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ेगी टेंशन?

213
मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के कामों से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। अटका हुआ पैसा इस सप्ताह मिल सकता है। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लेंगे तो लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत इस सप्ताह काफी ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal September 2025: कौन रहेगा भाग्यशाली-किसे होगी धनि हानि? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह दोस्तों की मदद से आपकी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। बिजनेस में अचानक उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। पार्टनर से प्यार, सरप्राइज और सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह आप पुरानी देनदारियां चुकाने में सफल रहेंगे लेकिन बिना सोचे-समझे किया गया खर्चा आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। बिजनेस में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। अविवाहित लोगों को मैरिज प्रपोजल मिलेंगे। नौकरी की स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। घर में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

प्रेमी या जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पार्टनर की बात या जरूरत समझे बिना उस पर हावी होने की कोशिश न करें। संतान के कारण टेंशन बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कठिन कामों में भी आसानी से सफलता मिल सकती है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह लव लाइफ में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कोई बड़ा सौदा या फैसला इस सप्ताह न करें तो बेहतर रहेगा। पुराना रोग खत्म होगा, जिससे आप राहत की सांस लेंगे। मनचाहा भोजन मिलेगा, जिससे आपकी बहुत खुशी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके लिए गर्व का विषय हो सकती है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह आपको पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किस्मत के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है। कम मेहनत में भी ज्यादा नतीजे मिल सकते हैं। कुछ फैसले आपको सावधानी से लेने पड़ेंगे। कामकाज में ज्यादा व्यस्त होने से आपके दूसरे महत्वपूर्ण काम भी अधूरे रह सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

ऑफिस मे सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। शेयर मार्केट में भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये सप्ताह अच्छा रहेगा। पैसों के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। कुछ फैसले आपके लिए सही साबित हो सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह आपके पास काम-काज से जुड़ी कुछ अच्छी योजनाएं रहेंगी। आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। सेहत के मामलों में सावधान रहें। नौकरी में पदोन्नति के लिए कामकाज की प्लानिंग हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। बिजनसे में कोई बड़ी डील भी हो सकती है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

पैसों को मामले में इस सप्ताह कोई भी रिस्क न लें। नौकरी में अधिकारियों से बहस करने से बचें। बिना सोचे समझे खर्चा भी हो सकता है। नए निवेश करने से पूरी तरह बचें तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन होने के योग हैं, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर होगा। आपको अपने काम के तरीके में सुधार की जरूरत है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह आपके कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसों को लेकर विवाद होने होने की भी संभावना है। पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए समय अच्छा है। बाहर की भड़ास घर में निकालने से बचें। पार्टनर का मूड भी खराब हो सकता है। सेहत के मामले में ये समय सामान्य रहेगा।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह दैनिक कामों से फायदा हो सकता है। पार्टनर से मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स नए उत्साह से पढ़ाई करेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। करियर से जुड़े कुछ नए काम हो सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर 2025

इस सप्ताह स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। मधुमेह के रोगियों को संभलकर रहना होगा। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। संकोच के कारण आप कारोबार के अच्छे मौके भी गंवा सकते हैं। लव पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपके मन में जो चिंता है वह दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved