MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Monthly Rashifal September 2025: कौन रहेगा भाग्यशाली-किसे होगी धनि हानि? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Monthly Rashifal September 2025: कौन रहेगा भाग्यशाली-किसे होगी धनि हानि? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Monthly Horoscope September 2025: साल 2025 का नौवां महीना सितंबर खास रहेगा क्योंकि इस महीने में सूर्य, चंद्रमा के साथ-साथ अन्य बड़े ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानें सितंबर 2025 के मासिक राशिफल से अपना भविष्य।

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 31 2025, 11:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
सितंबर 2025 का मासिक राशिफल
Image Credit : Getty

सितंबर 2025 का मासिक राशिफल

Monthly Rashifal 1-30 September 2025: सितंबर 2025 में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, इनमें सूर्य, मंगल और बुध के साथ-साथ शुक्र भी शामिल हैं। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इन सभी ग्रहों के राशि बदलने से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। सितंबर 2025 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…


ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 1 To 7 September 2025: कैसे बीतेंगे सितंबर के पहले 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

213
मेष राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मेष राशिफल सितंबर 2025

इस राशि के स्टूडेंट्स को इस महीने पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो अपने साथियों से पिछड़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर स्थिति इनके अनुकूल बनी रहेगी। महीने के बीच में सेहत को लेकर परेशानी का सामन करना पड़ेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता की सेहत को लेकर दौड़-भाग की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस, रोमांस के मामलों में महीना बेहतर रहेगा।

313
वृषभ राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल सितंबर 2025

इस राशि के लोग सितंबर में कहीं घूमने जा सकते हैं। नए प्रेम संबंध भी बनेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपन लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में सभी की सेहत ठीक रहेगी। नौकरी में नए मौके आपको मिल सकते हैं। रिस्क लेकर कोई भी इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। रोमांस के लिए ये महीना ठीक रहेगा।

413
मिथुन राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल सितंबर 2025

इस राशि के लोगों को कोई बड़ा नुकसान इस महीने हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। घर के बड़ों से सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नौकरी की तलाश करेगा।

513
कर्क राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल सितंबर 2025

इस राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। पार्टनर की कोई बात आपको खुश कर सकती है। युवा अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे। खान-पान को लेकर सावधान रहें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। इस राशि के लोग किसी पर भी गुस्सा न करें नहीं तो इनके बनते काम बिगड़ सकते हैं।

613
सिंह राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल सितंबर 2025

इस राशि के लोग एकतरफा प्रेम के चक्कर में किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौक मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिससे आप टेंशन में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनसे में लाभ के कईं मौके मिलेंगे। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

713
कन्या राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल सितंबर 2025

इस महीने आपको कुछ छोटी अवधि की यात्राएं पर जाना पड़ सकता है, जिससे अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। करियर, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि मामलों में सफलता मिल सकती है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। समाज सेवा के कामों में समय बितेगा। किसी की मदद करके खुशी होगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

813
तुला राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

तुला राशिफल सितंबर 2025

करियर के लिहाज से ये महीना इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। मनचाहा भोजन मिलेगा, जिससे आापक बहुत खुशी होगी। नौकरीपेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। निवेश के लिए समय ठीक है।

913
वृश्चिक राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल सितंबर 2025

इस महीने आपको बड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आर्थिक मामलों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह महीना लाभकारी साबित होगा। करियर के क्षेत्र में नई सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर बहस या कहासुनी हो सकती है।

1013
धनु राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

धनु राशिफल सितंबर 2025

ये महीना संतान, स्वास्थ्य, व्यापार, शिक्षा और निवेश के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आप अपने सभी शौक पूरे करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। इस महीने आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। रोमांस के लिए लिए समय ठीक है।

1113
मकर राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मकर राशिफल सितंबर 2025

यह महीना इस राशि के लोगों के लिए काफी भावुक रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से वियोग सहना पड़ेगा। करियर की संभावनाओं के लिए ये समय उत्साहजनक रहेगा। प्रेमी के लिए अतिरिक्त समय निकालने में सफल रहेंगे। इस महीने नौकरी हो या व्यापार, हर क्षेत्र में सक्सेस मिल सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। मां के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

1213
कुंभ राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल सितंबर 2025

इस महीने में आपको कईं अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। करियर के लिए समय अनुकूल है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए ठीक रहेगी। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनसे काफी खुश रहेंगे। पुराने विवादों का अंत होगा। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।

1313
मीन राशिफल सितंबर 2025
Image Credit : Getty

मीन राशिफल सितंबर 2025

बिजनेस के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। फायदा पहंचाने वाली डील होगी। नौकरी में प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। नया मकान या दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। लव लाइफ भी काफी बेहतर रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved