- Home
- Astrology
- Horoscope
- Weekly Horoscope 1 To 7 September 2025: कैसे बीतेंगे सितंबर के पहले 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से
Weekly Horoscope 1 To 7 September 2025: कैसे बीतेंगे सितंबर के पहले 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से
साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025: सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में कोई बड़ा राशि परिवर्तन नहीं होगा। सिंह राशि में सूर्य, केतु और बुध के होने से त्रिग्रही योग पूरे सप्ताह बना रहेगा। जानें कैसे बीतेंगे आने वाले 7 दिन…

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
Weekly Rashifal 1st Week Of September 2025: सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में को भी बड़ा ग्रह राशि नहीं बदलेगा, सिर्फ चंद्रमा ही हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस सप्ताह सिंह राशि में सूर्य, केतु और बुध की युति बनी रहेगी। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बना रहेगा, वहीं सूर्य और केतु के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
मेष साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस सप्ताह धन वृद्धि के साथ कार्य में तेजी आएंगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में आप अपने समकक्षों से आगे निकल सकते हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लाइफ पार्टनर से हल्का-फुल्का विवाद हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेंगी एवं ऋण संबंधी मामलों में परेशानी आने की संभावना है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
बिजनेस में कोई बड़ी परेशानी सामने आ सकती है। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट नही होंगे। दूसरों से सहयोग की अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी एवं जरूरी काम अटक सकते हैं। धन की कमी से परेशान होना पड़ सकता है। गलत खान-पान से उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यस्थल पर किसी से अनचाहा विवाद हो सकता है। त्वचा से संबंधित बीमारी हो सकती है।नौकरी में स्थानांतरण का योग है। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी। स्थायी संपत्ति से आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। धन की आवक अच्छी बनीं रहेंगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में रुझान रहेगा। नए काम के प्रस्ताव भी मिलेंगे। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में में बड़ा काम बनने के आसार हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस पूरे सप्ताह आपके जीवन में कोई परेशानी आने की संभावना नही है। काम का विस्तार होगा, धन की आवक भी अच्छी बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। स्टूडेंट्स का काम समय पर पूरा होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस राशि के लोगों को नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांती बनीं रहेंगी। आय में भी सुधार होंगा। संतान सहयोग प्रदान करेंगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होंगा। मांगलिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। मामा पक्ष से पैसों का सहयोग मिलेगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
बिजनेस में नए फायदेमंद हो सकते हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गर्दन एवं पीठ में खिंचाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। इस सप्ताह मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्यस्थल पर वर्चस्व बना रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस सप्ताह आपको विवादों से बचकर रहना होगा। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। संतान से सहयोग एवं खुशी का समाचार प्राप्त होगा। किसी नई जगह पर जाने का मौका मिलेगा। शुगर के कारण कमजोरी की समस्याएं हो सकती है। नींद की अधिकता रहेगी। अति आत्मविश्वास भारी पड़ सकता है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
धनु साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस सप्ताह विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नौकरी में सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि रहेगी। ऋण संबंधी मामलों में राहत प्राप्त होने के योग है। सप्ताहांत में प्रसिद्ध लोगों से संपर्क होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। ब्ल्ड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस राशि के लोगों के जरूरी काम अटक सकते हैं एवं विवादित मामलों को सुलझने में दिक्कतें आएंगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत अनुसार परिणाम नही मिल पाएगी। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। बिजनसे बढ़ाने की योजनाओं पर विचार होगा। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस राशि के लोगों की आय में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सप्ताहांत में परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी एवं नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। युवाओं का रूझान गलत कामों की ओर हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेट दर्द हो सकता है।
मीन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 सितंबर 2025
इस राशि के लोगों को विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेंगी एवं आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स को साथियों से आगे निकलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा, नौकरी में अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।