Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए कईं उपाय किए जाते हैं। ये उपाय आपको दुर्भाग्य से बचा सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है।

Pitru Paksha Mai Kon Se Upay Kare: धर्म ग्रंथों में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। इसे श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। पितृ पक्ष 16 दिनों का होता है जो भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है। इस दौरान लोग अपने मृत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि करते हैं। इनके अलावा कुछ छोटे-छोटे उपायों को करने से भी पितरों का आशीर्वाद हमें मिल सकता है। आगे जानिए इस बार कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष और इस दौरान कौन-से उपाय करें…

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: किस दिन कौन-सी तिथि का श्राद्ध करें? आज ही कर लें नोट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष 2025?

पंचांग के अनुसार इस बार पितृ पक्ष की शुरूआत 7 सितंबर, रविवार से हो रही है जो 21 सितंबर, रविवार तक रहेगा। षष्ठी तिथि के क्षय होने से इस बार पितृ पक्ष 16 नहीं बल्कि 15 दिनों का ही रहेगा। इन 15 दिनों में मृत्यु तिथि के अनुसार पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान व अन्य उपाय करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: बेटी या भाई, बेटा न हो तो इनमें से कौन कर सकता है श्राद्ध?

पितृ पक्ष में करें ये 10 अचूक उपाय

1. पितृ पक्ष के दौरान मृत्यु तिथि पर मृत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म करें।
2. श्राद्ध पक्ष में गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा न कर पाएं तो गौशाला में चारे के लिए पैसों का दान करें।
3. श्राद्ध पक्ष में भूखे को भोजन करवाने से भी पितर खुश होते हैं और अपने वंशज को आशीर्वाद देते हैं।
4. पितृ पक्ष के दौरान अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए रोटी, अनाज और पीने के लिए पानी का कटोरा रखें।
5. पितृ पक्ष में नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।
6. रोज सुबह तांबे के लोटे में जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें।
7. श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मणों को आदर पूर्वक घर बुलाकर भोजन करवाएं और अपनी इच्छा अनुसार कपड़े, पैसों आदि का दान करें।
8. एक थाली में भोजन सामग्री जैसे आटा, तेल-घी, दाल-चावल, नमक, मिर्च, हल्दी आदि रखकर किसी ब्राह्मण को दान करें।
9. श्राद्ध पक्ष में प्रतिदिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इससे भी पितरों की आत्मा तृप्त होती है।
10. श्राद्ध पक्ष के दौरान रोज कुत्ते को रोटी खिलाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।