
12 September 2025 Ka Rashifal: 12 सितंबर, शुक्रवार को मेष राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, कानूनी मामले इनके फेवर में रहेंगे। वृषभ राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं विवाद संभव है। मिथुन राशि वालों को मनचाही सफलता मिलेगी, नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्क राशि वाले रोगों से परेशान रहेंगे, इन्हें रिस्क वाले काम से बचना होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Sharadiya Navratri 2025: 10 दिन की नवरात्रि शुभ या अशुभ? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
इस राशि के लोग आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। अचानक किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की भी पूरी-पूरी संभावना आज बन रही है।
ये भी पढ़ें-
Mahalakshmi Vrat 2025: कब करें महालक्ष्मी व्रत, 14 या 15 सितंबर? जानें विधि, मंत्र, मुहूर्त
ऑफिस का काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। घर जल्दी पहुंचने से परिवार वाले खुश हो जाएंगे। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को लेकर मन में किसी तरह की टेंशन बनी रहेगी।
इस राशि के लोगों को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन दुखी रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखने की जरूरत है। फालतू खर्चे बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड बिगड़ सकता है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
ऑफिस में आज अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है। ना चाहते हुए भी दूसरों का काम करना पड़ेगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। रिस्क वाला कोई भी काम आज न करें बेहतर है।
दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी आज पूरी हो सकती हैं। साझेदारी का कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खबर आपका सम्मान बढ़ा सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
आज की गई मेहनत का फल निकट भविष्य में जरूर मिलेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अच्छे कामों के लिए मान-सम्मान मिलेगा। जवाबदारी के काम ठीक से करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें।
इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी और बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान करने वाली रहेंगी। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। अपने गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।
इस राशि के लोगों के बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आ सकता है। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। नौकरी में भी अच्छा-खासा लाभ होने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। सेहत भी पहले से काफी ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। पैसे की तंगी बनी रहेगी, जिससे कारण कोई जरूरी काम अटक सकता है। ऑफिस में ना चाहते हुए भी कुछ अनचाहे काम करना पड़ सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
बिजनेस में अचानक तेजी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। लव लाइफ की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। किसी मनोरजंक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है।
कोई पुराना मसला आज आसानी से सुलझ सकता है। डायबिटिज के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है।
बिजनेस में सफलता और फायदा दोनों मिलेगा। चुनौतियां कठिन होने के बावजूद भी आप उसे पूरी करने में सफल रहेंगे। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। अटका हुआ पैसा भी आज मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।