
Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: 17 जून 2025 को मेष राशि वालों की हेल्थ में सुधार होगा। वृषभ राशि वालों का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। कर्क राशि वालों को किसी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
आज दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। पार्टनर से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में भी काफी सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है।
इस राशि के लोगों का आज पत्नी से विवाद हो सकता है। कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है लेकिन वो आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा लेकिन इसके लिए समय अभी ठीक नहीं है। पैसों का नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
आज पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सीक्रेट मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें क्योंकि कोई अपना ही धोखा दे सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। मेहनत के बाद भी इन्हें मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।
आज ऑफिस में बॉस के साथ-साथ अन्य लोग भी आपकी तारीफ करेंगे, आपकी प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा हो सकती है।
परिवार में लोग आपकी बात से सहमत होंगे, जिससे बड़ा विवाद टल सकता है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास करने की भूल न करें। मौसमी बीमारियां हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। रिस्क वाले काम न करें।
इस राशि के लोग नई प्रॉपर्टी जैसे घर, दुकान या प्लाट खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से पूरे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगी। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें।
इस राशि के लोग साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बनेंगे। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। प्रेमियों का ब्रेकअप हो सकता है।
अगर कोई पुराना विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग आज बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
आज ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनावश्यक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। पेट दर्द हो सकता है।
इस राशि के लोगों को आज अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है इसिलए बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन करने से बचना होगा। आज सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। संतान की उपलब्धि देखकर मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार भी आज मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन खरीद सकते हैं।
आज खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पार्ट टाइम में कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।