
18 August 2025 Ka Rashifal: 18 अगस्त, सोमवार को मेष राशि वाले का किसी से विवाद हो सकता है, लव लाइफ भी ठीक नहीं रहेगी। वृष राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, ये बिजनेस में जोखिम न लें। मिथुन राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, बिजनेस के लिए लिए अच्छा है। कर्क राशि वाले वाहन संभालकर चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
इस राशि की लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है। नौकरी को लेकर घर में बड़ा विवाद संभव है। बिजनेस से जुड़ी मीटिंग में आपके खिलाफ बातें हो सकती हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। रिश्तेदारों के साथ बहस होने की संभावना बन रही है।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: सूर्य बदलेगा राशि, किसकी बढ़ेगी परेशानी-कौन होगा मालामाल? पढ़ें राशिफल
इस राशि के लोगों को संतान सुख मिल सकता है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी कोई सीक्रेट बात लीक हो सकीत है। बिजनेस में बड़ा जोखिम लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 18 To 24 August 2025: सूर्य-शुक्र बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें साप्ताहिक राशिफल से
नौकरी में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की बात में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। विवादों से बचकर रहने की कोशिश करें।
पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट न लें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी।
कोई पुरानी गलती आज आपको परेशान कर सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी संभव है। मंहगी चीजों पर कुछ ज्यादा खर्च होगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में आप पर टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संपत्ति के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का फल मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें तो ही बेहतर है।
आज बिजनेस में आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगी। भाइयों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। दुश्मनों से जितना दूर रहें उतना आपके लिए बेहतर है।
कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार में अचानक किसी की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
इस राशि के लोगों को अचानक धन हानि हो सकती है। इन्हें दूसरों के मामले में दखल देने से बचना चाहिए। नौकरी में टारगेट को लेकर अधिकारी प्रेशर करेंगे, जिससे ये टेंशन में आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। मसालेदार भोजन से पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेमी जोड़ों का ब्रेकअप संभव है। संतान पर नजर रखें।
आज किसी प्रोजेक्ट में आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। झूठ बोलने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। पहले किए गए अच्छे कामों का फल भी आपको आज मिलेगा। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अटका हुआ धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। धर्म--कर्म के कामों में मन लगेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।