
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: 18 जुलाई, शुक्रवार को मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। वृषभ वालों को शेयर बाजार से फायदा होगा। मिथुन राशि वाले लेन-देन में सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान संभव है। कर्क राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में भाइयों से सहयोग मिलने से काम आसानी से होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी की स्थिति मध्यम रहेगी।
इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से फायदा होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। आज आपको दूसरों से विवादों से दूर रहना है, यही आपके लिए अच्छा है।
आज आपको संतान की ओर से कोई बुरी खबर मिलेगी, जिससे आपका मन विचलित हो सकता है। बिजनेस में जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। लेनदेन में ज्यादा सावधानी रखें। इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें।
इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है लेकिन ये ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। बिजनेस में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। गैरकानूनी काम बिल्कुल न करें।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। इनकम के साधनों में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है।
बिजनेस में विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है, जिसके कारण अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। प्रेमियों के दिन बिल्कुल ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी परेशान कर सकती है।
इस राशि के लोग गैरकानूनी कामों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी में टारगेट पूरे न होने से सम्मान में कमी आएगी और तनाव भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल न मिलने से निराशा रहेगी। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं।
बिजनेस में ग्रोथ होगी। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। स्टूडेंट्स को भी मेहनत का फल मिलेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं उन्हें सही मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद रहेगी।
खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या हो सकती है। किसी जरूरी मामले में पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने से खुशी होगी। व्यापार में फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
आज बिना सोचे-समझे कोई निवेश न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इनकम की स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में भी मान-सम्मान मिल सकता है।
नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। व्यापार में अचानक मंदी आ सकती है। बुजुर्गोंं को घुटनों का दर्द परेशान करेगा। परिजनों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अतिआत्मविश्वास में कोई गलत फैसला ले सकते हैं।
इस राशि के लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू करने को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी आज बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।