
Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: 2 अगस्त, शनिवार को मेष राशि वालों की परेशानियां दूर हो सकती हैं। वृषभ राशि वालों को पैसों के लेन-देन में बड़ी सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वाले आज किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। कर्क राशि वालों का आज किसी से विवाद हो सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
ऑफिस में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर होगी। लव लाइफ में राहत महसूस करेंगे। पैसों के नजरिए से दिन बेहतर रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जानें का मौका मिल सकता है। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात शुभ फल देगी।
बड़े फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों के लेन-देन में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। बिनजेस में कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंटस को मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है। युवाओं को करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलने की संभावना है।
आज आप किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। रिश्तेदारों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन लापरवाही बिल्कुल न बरतें। निवेश करते समय सावधानी रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला हो सकता है। संतान पर नजर रखें।
आज आपकी कुछ लोगों से बेकार की बहस हो सकती है। मकान-भूमि, प्लॉट से जुड़े काम अटक सकते हैं या इनमें नुकसान हो सकता है। माता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। पैसों के लेन-देन में भी सावधानी रखने की जरूरत है।
प्रेमियों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। पार्टनर से भी अनबन हो सकती है। सरकारी काम अटक सकते हैं। आज आपको शांत दिमाग से काम लेना होगा नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं हैं। मसालेदार और बाहर के खाने से बचें।
आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। घर के लिए मंहगी शॉपिंग कर सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन आपको पुराने रोगों के लेकर सावधान रहने की जरूरत है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
नौकरी में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है और टारगेट को लेकर भी प्रेशर बना रहेगा। बिजनेस की कोई प्लानिंग फेल हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। विवादों से बचकर रहें।
इस राशि वालों की कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है, जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। नौकरी-बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए और ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
बिजनेस के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ी डील आज हो सकती है। आज किए गए निवेश का फायदा आपको आने वाले दिनों में हो सकता है। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
नौकरी में ट्रांसफर की बात सामने आने से टेंशन बढ़ सकती है। घर में किसी बात पर पत्नी से विवाद हो सकता है। संतान को लेकर कोई बात आपको परेशान करेगी। थोड़ा समय अकेले में बिताने से आप राहत महसूस करेंगे। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
आज इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी बात को लेकर अचानक आप आक्रामक हो सकते हैं, ऐसा करने से बचें। पुराने रोगों में आराम मिलने की संभावना है।
इस राशि के लोगों को कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आपका व्यवहार भी नियंत्रण से बाहर हो सकता है। आज आपको अपना काम किसी बोझ की तरह लग सकता है। घर का माहौल भी थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। संतान से दुख मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।