Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: चंद्रमा का राशि परिवर्तन क्या असर डालेगा आपकी लाइफ पर? जानें आज के राशिफल से

Published : Jul 20, 2025, 05:00 AM ISTUpdated : Jul 20, 2025, 12:53 PM IST
Rashifal_20-July-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: 20 जुलाई 2025 को गंड, वृद्धि, धूम्र, सर्वार्थसिद्धि और प्रजापति नाम के योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: 20 जुलाई, रविवार को मेष राशि वालों को कोई कीमती उपहार मिल सकता है। वृष राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। मिथुन राशि वालों के साथ कोई बुरा सलूक कर सकता है। कर्क राशि वालों को ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपको कोई कीमती उपहार मिल सकता है। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसा खर्च होगा। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां आज दूर हो सकती हैं।

वृषभ राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

लाइफ पार्टनर के साथ कुछ तनाव हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन बहुत ही शुभ है। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर आज आपको मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

वाहन के सुधार में काफी पैसा खर्च होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज करने से बचें नहीं तो नुकसान संभव है। लव लाइफ की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। टारगेट को लेकर अधिकारी आपके साथ बुरा सलूक कर सकते हैं जिससे आप अपमानित महसूस करेंगे।

कर्क राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। पारिवारिक वातावरण काफी अच्छा रहेगा, सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे होंगे। सेहत को लेकर जागरूक रहें नहीं तो बाहर का खान-पान आपकी हेल्थ बिगाड़ सकता है।

सिंह राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण सेहत खराब हो सकती है। मन में चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिलेगा। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए समय एकदम अनुकूल है। परिवार के लोगों का भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। युवा अपने लक्ष्य को लेकर गंभी रहेंगे और उसे पाने के लिए जी तोड़ मेहनत भी करेंगे।

तुला राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों का आज किसी परिचित या रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। पैसों की तंगी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम परेशान करेंगे।

वृश्चिक राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

युवाओं के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा, इन्हें इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। अगर कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इसमें राहत मिलेगी। प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना होगी।

धनु राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

वर्क प्लेस में कर्मचारियों से उचित तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। दुश्मन खुलकर आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें।

मकर राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। बिजनेस के लिए किसी दूर स्थान का यात्रा संभव है। लव लाइफ में नई गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ेगा।

कुंभ राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

संतान के कारण आज किसी से विवाद हो सकता है। कामकाज में बदलाव की स्थिति बनेगी। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। बीमा, इनकम टैक्स आदि से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशिफल 20 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

साझेदारी के काम में पारदर्शिता रखें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में मेहमानों के आगमन से सबको प्रसन्नता होगी। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ ठीक रहेगी। गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज