
24 August 2025 Ka Rashifal: 24 अगस्त, रविवार को मेष राशि वाले के नए मित्र बन सकते हैं, इनकी लव लाइफ ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों का किसी से विवाद संभव है, स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा, पुराने विवाद खत्म होगे। कर्क राशि वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है, संतान से सुख मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त को लड़कियां करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर
नए मित्र बन सकते हैं, जिनके साथ आपकी खूब पटेगी। पति-पत्नी में सामंजस्य बेहतर रहेगा। आपकी कोई गुप्त बात सभी को पता चल सकती है। संतान को लेकर कोई नई चिंता इस समय आपके सामने आ सकती है। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Festival Calendar September 2025: कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष-नवरात्रि? नोट करें व्रत-त्योहारों की डेट
आप बिना वजह किसी से उलझ सकते हैं। लापरवाही के कारण कोई बड़ा आर्डर आपके हाथ से निकल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी। विरोधी किसी बात पर आलोचना कर सकते हैं।
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। युवाओं को प्रमोशन हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी समय अनुकूल है। अगर कोई पुराना रोग है तो उसमें आपको आराम मिलेगा। पुराने विवादों का अंत होगा।
आज आप हर फैसला सोच-समझकर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद आपको परेशान करेंगे। बिजनेस में कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। संतान से सुख मिल सकता है।
इस राशि के लोगों की पद-पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपका सामाजिक दायरा काफी मजबूत होगा। घर की साज-सज्जा के लिए कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं। बच्चों के करियर से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों के पारिवारिक सुख में बढोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वो आज पूरा हो सकता है। आपमें कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस पार्टनर से संबंधों में सुधार आएगा।
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी मित्र से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिलने की संभावना है। शत्रु चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
आज आपमें उत्साह का अभाव रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसका खामियाजा आपको आर्थिक नुकसान के रूप में उठाना पड़ेगा। संतान का व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। धन हानि भी संभव है।
हाथ में आता काम अचानक रूक जाएगा। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। बॉस आपके काम करने के तरीके से नाराज हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता व तनाव की स्थितियां बन रही है। ऐसी कोई बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गुप्त रखना चाहते थे।
आज का दिन करियर के लिए नई प्लानिंग के लिए परफेक्ट है। तमाम दौड़-भाग के बाद आप स्वयं के लिए समय निकाल ही लेंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार के चल रही गलतफहमियों का निराकरण होगा।
इस राशि के युवाओं का ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। आज धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में नया सौदा सोच-समझकर करें। कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है, जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। योजनाओं को पूरा होने में रुकावटें आ सकती हैं।
इस राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। हेल्थ में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में अधिकारी और अधीनस्थों से आपका बेहतर तालमेल रहेगा। बिजनेस को लेकर नए-नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। यही संपर्क आगे जाकर आपके काम आएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।