Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर-कौन खरीदेगा प्रॉपर्टी? जानें आज के राशिफल से

Published : Aug 22, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_22-August-2025

सार

Today Horoscope: 22 अगस्त 2025 को वरियान, परिघ, मृत्यु और काण नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, वहीं चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। राशिफल से जानें कैसा बीतेगा इन राशियों का दिन?

22 August 2025 Ka Rashifal: 22 अगस्त, शुक्रवार को मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, अटका धन भी मिल सकता है। वृषभ राशि वाले रिस्क वाले फैसले न लें और दुश्मनों से सावधान रहें। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है और सेहत भी। कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ है, इन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा सौदा हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अटके हुए पैसे मिलने के योग भी बन रहे हैं। सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ें-

Rishi Panchami 2025: कब है ऋषि पंचमी, 27 या 28 अगस्त? नोट करें सही डेट

 

वृषभ राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग रिस्क वाले फैसले न लें तो बेहतर रहेगा। इनके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं और इनका खिलाफ कोई साजिश भी कर सकते हैं। युवाओं के लिए ठीक-ठाक रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। पति-पत्नी में विवाद संभव है।

ये भी पढ़ें-

Shani Amavasya 2025: कब है शनिश्चरी अमावस्या? जानें सही डेट और उपाय

 

मिथुन राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन ठीक है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण ये निराश हो सकते हैं। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

कर्क राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। बेरोजगारों को नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है है तो उसका हल आज निकल सकता है। इनका दिन शुभ रहेगा।

सिंह राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद संभव है। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। दूसरों की बात में आकर कोई गलत फैसला कर सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट या जुएं-सट्टे में बड़ा फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम समय से निपट जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

तुला राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज बिजनेस में किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। पड़ोसियों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। संतान के कारण जरूर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज ससुराल पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी साथ ही कोई उपहार भी मिलेगा। नई प्रॉपर्टी जैसे मकान या दुकान खरीद सकते हैं। पति-पत्नी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। मनचााहा भोजन मिलने से खुशी होगी।

धनु राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज बिजनेस में लिए गए फैसले आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से सुधर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से थकान हो सकती है। पेट से संबंधित रोग परेशान करेंगे इसलिए मसालेदार भोजन से बचना होगा।

मकर राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग आज कुछ ज्यााद ही जिद्दी हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। चुनौतियां और ज्यादा कठिन सकती हैं।

कुंभ राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मीन राशिफल 22 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा होना संभव है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता