
20 August 2025 Ka Rashifal: 20 अगस्त, बुधवार को मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, ये नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। वृष राशि वाले संतान के कारण परेशानी में फंस सकते हैं, इन्हें दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वाले इन्वेस्टमेंट करने से बचें, इन्हें संतान से सुख मिलेगा। कर्क राशि वालों को राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है, नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
इस राशि वाले लोगों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे इनकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार भी बन सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने से खुशी होगी।
ये भी पढ़ें-
Pradosh Vrat August 2025: भादौ का पहला प्रदोष व्रत 20 अगस्त को, जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त
संतान के कारण किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। सेहत के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। शायद किसी से पैसा उधार लेना पड़े। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगा या यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2025 Date: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
इस राशि के लोग किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोग इन्वेस्टमेंट करने से बचें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप बिजनेस को बढ़ाने के नई आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
इस राशि जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। पुश्तैनी संपत्ति से फायदा होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। इस समय आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो भविष्य में अच्छे दिन देखने को मिलेंगे।
इस राशि वालों को कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे इनका आत्मविश्वास बना रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने की आदत नई परेशानी खड़ी कर सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
नौकरी में अधिकारी और सहयोगी आपकी तारीफ करेंगे। निकट भविष्य में आपका पद बड़ सकता है। बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोग किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। हाथ आया फायदे का सौदा निकल सकता है, जिसके कारण किसी से विवाद भी संभव है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी लेकिन वे इससे खुश नहीं रहेंगे। परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। अगर कोई कर्ज है तो वह भी आज चुकता हो सकता है। बिजनेस को बढ़ाने की आपकी प्लानिंग सही साबित होगी। दिन खुशनुमा गुजरेगा।
माता या पिता की सेहत का ध्यान रखें। जरूरी चेकअप करवाते रहें। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा होने के योग बन रहे हैं।बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलकर बहुत खुशी होगी।
इस राशि के लोगों को अपनी संतान से सहयोग मिलेगा और अटके हुए काम भी पूरे होंगे। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है। खर्च सोच-समझकर करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। जोखिम वाले काम न करें।
इस राशि के लोगों का प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन हो नहीं पाएंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।