
19 August 2025 Ka Rashifal: 19 अगस्त, मंगलवार को मेष राशि वाले बिजनेस के फायदेमंद सौदे कर सकते हैं, इन्हें धन लाभ भी होगा। वृषभ राशि वाले वाहन चलाने में सावधानी रखें और रिस्क वाला काम न करें। मिथुन राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है, ये जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
बिजनेस में कोई नई योजना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। सेहत में लापरवाही बिल्कुल न बरतें वरना रोग बड़ा रूप ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा
इस राशि के लोग वाहन चलाने में सावधानी रखें और रिस्क वाला कोई भी काम न करें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलने की आशा है।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: सूर्य बदलेगा राशि, किसकी बढ़ेगी परेशानी-कौन होगा मालामाल? पढ़ें राशिफल
प्रॉपर्टी से जुड़े मसले आज आसानी से सुलझ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। बिना वजह से किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर बोलें तो ठीक रहेगा।
कानूनी मामलों में बड़ी सफलता आज मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों को इनकम बढ़ सकती है। नौकरी में अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।धन लाभ के मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। मौसमी बीमारियों से भी बचकर रहें।
इस राशि के लोगों को दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें नहीं तो ये धन लंबे समय के लिए उलझ सकता है।
बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है।
इस राशि वालों को राहत मिलेगी और मुश्किलें खत्म होंगी, लेकिन इन्हें थोड़ा और धैर्य बनाकर रखना होगा। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। आज आप किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें क्योंकि कुछ लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं।
आज आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़े बड़े सौदे आज करने से बचें। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं।
इस राशि के लोगों को प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।