Aaj Ka Rashifal 21 August 2025: 5 शुभ योगों में बीतेगा दिन, किस राशि के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल

Published : Aug 21, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_21-August-2025

सार

Today Horoscope: 21 अगस्त 2025 को शुभ, अमृत, अमृसिद्धि, गुरु पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। राशिफल से जानें कैसा बीतेगा इन राशियों का दिन?

21 August 2025 Ka Rashifal: 21 अगस्त, गुरुवार को मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है और अटके काम भी पूरे होंगे। वृष राशि वालों की लव लाइफ में परेशानी होगी लेकिन युवाओं को सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कर्क राशि वाले कमर दर्द से परेशान रहेंगे, ये वाहन सावधानी से चलाएं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ सकती है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, इससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें, अपच के कारण परेशान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?


Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा

 

वृषभ राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि वाले लोगों की लव लाइफ में बड़ा हंगामा हो सकता है। हालांकि परिजनों के हस्तक्षेप से मामला शांत भी हो जाएगा। नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। युवाओं को मनचाही सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

अगर कोर्ट -कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में होगा। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। इनकम में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा।

कर्क राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज कमर दर्द से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और रिस्क वाला काम करने से भी बचें। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। नौकरी में किसी से कहासुनी हो सकती है। विवादों से दूर रहने में ही इन लोगों की भलाई है।

सिंह राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन शुभ है। दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

पैसों की कमी परेशान करेगी। किसी की बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। नौकरी में भी अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे।

तुला राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन होना संभव है। बिजनेस में भी फायदा होगा। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान करेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आने से खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग आज भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे, जिससे आपकी टेंशन भी काफी हद तक कम होगी।

धनु राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी।

मकर राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

कोई व्यक्ति आपके विश्वास का फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। फालतू खर्चा करने से बचें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

कुंभ राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

दूसरों की मदद के भरोसे न रहें, जो स्वयं कर सकते हैं सिर्फ वही काम हाथ में लें। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाकर मन को शांति मिलेगी।

मीन राशिफल 21 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस बढ़ाने की योजना सफल साबित होगी। घर में कोई मांगलिक काम जैसे सगाई आदि होने के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। दिन काफी अच्छा गुजरेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ-किसके लिए अशुभ?