- Home
- Astrology
- Horoscope
- Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
Shukra Gochar August 2025 Date: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव 4 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इन्हें किस्मत का साथ बिल्कुल भी नहीं मिलेगा और कईं तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्र राशिफल अगस्त 2025
Shukra Rashifal August 2025: शुक्र ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। ये ग्रह जिसकी भी कुंडली में शुभ स्थान पर होता है, उसके वारे-न्यारे कर देता है। जीवन में किसे कितनी धन-संपत्ति मिलेगी, वो काफी हद तक शुक्र ग्रह की स्थिति पर ही निर्भर रहता है। शुक्र ग्रह हर 23 या 26 दिन के अंदर राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह एक वर्ष में 12 से 15 बार राशि परिवर्तन करता है। 20 अगस्त को शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: शुक्र के राशि बदलने से 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी, छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा
वृष राशि वालों को होगा नुकसान
इस राशि के लोगों को शुक्र के राशि बदलने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इन्हें ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जहां काफी समस्या आ सकती है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। संतान के कारण किसी से विवाद की संभावना बन रही है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: सूर्य बदलेगा राशि, किसकी बढ़ेगी परेशानी-कौन होगा मालामाल? पढ़ें राशिफल
कन्या राशि वालों को मिलेगा धोखा
इस राशि के लोगों को बिजनेस या अपनी पर्सनल लाइफ में धोखा मिल सकता है। जिस पर ये सबसे ज्यादा विश्वास करेंगे, वही इन्हें चीट करेगा। इन्हें दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा, नहीं तो ये किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के काम उलझ सकते हैं। हो सकता है किसी मामले में थाने के चक्कर भी लगाना पड़ें। पैसों की तंगी भी बनी रहेगी।
धनु वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इनके खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है। संभव है इस षड़यंत्र के पीछे इनके अपने ही परिवार के लोग भी शामिल हों। सुसराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। जुएं-सट्टे में पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
मीन वाले रहेंगे दुखी
इस राशि के लोगों के जीवन में कुछ ऐसा हो सकता है जिससे ये काफी दुखी रहेंगे। किसी प्रियजन के बिछड़ने का दुख इन्हें डिप्रेशन में ला सकता है। पैसों को लेकर किसी से कहासुनी संभव है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें असफलता मिल सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।