
Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: 24 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। वृष राशि वालों को संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। मिथुन राशि वालों को कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कर्क राशि वालों पर काम को बोझ ज्यादा रहेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
प्रॉपर्टी से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं। अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह खत्म हो सकती है। धार्मिक आयोजनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। पुराना विवाद खत्म होगा।
संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। आज किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस-नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। इनकम के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च हो सकता है। उधार दिए हुए पैसा भी आज मिल सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा।
नौकरी में काम का बोझ ज्यादा होने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज आप किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी।
दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें नहीं तो जेल यात्रा भी हो सकती है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को भी पैसा उधार न दें।
आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिलेगी। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न करें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस को लेकर अचानक यात्रा हो सकती है।
आज आप जिद में आकर अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है, अधिकारी इनके काम से नाराज हो सकते हैं। निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। परिवार में किसी से विवाद संभव है।
आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। बिजनेस से जुड़ी नई योजना फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
इस राशि वालों की सेहत आज अचानक बिगड़ सकती है। बिजनेस में जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। किसी भी एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें नहीं तो धोखा संभव है।
बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे, जल्दी ही प्रमोशन भी संभव है। बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। आज आप सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें, यही आपके लिए ठीक है।
इस राशि के लोगों को आज रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में अचानक कोई शुभ कार्य के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
इस राशि के लोगों को कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। धन हानि के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नुकसान होने की संभावना है। दूसरे के विवाद में आपका नाम आ सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।