
Aaj Ka Rashifal 22 July 2025: 22 जुलाई, मंगलवार को चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा। इस दिन मेष राशि वाले पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। वृष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
आज आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। पैसों की तंगी के चलते कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 21 To 27 July 2025: मेष, मिथुन या सिंह, इस सप्ताह किसकी चमकेगी किस्मत? जानें वीकली राशिफल से
इस राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। बेरोजागरों को जॉब के ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आज आप किसी पर ज्यादा भरोसा न करें और किसी को पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
इस राशि के युवाओं को इंटरव्यू में सफलता के योग आज बन रहे हैं। किसी वजह से खर्च अधिक होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। अगर कोई विवाद चल रहा है तो समझौता करने में ही भलाई है। जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत में लापरवही न बरतें।
इस राशि वालों के प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। सेहत ठीक नहीं रहेगी, जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। भावनाओं में आकर गलत फैसला लेने से बचें।
इस राशि के लोग आज किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। इन्हें दूसरों के विवाद से दूर रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट-मोच लगने के योग बन रहे हैं। पुरानी गलतियां से सबक लेकर ही कोई फैसला करें। पति-पत्नी में संतान के कारण विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोगों का कॉन्फिडेंस आज बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें नहीं तो बनती हुई बात बिगड़ सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में भी कोई बड़ा सौदा होने के योग बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं। कुछ नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में आपके बहुत काम आ सकती हैं।
इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, इसका शुभ फल भी आपको जल्दी ही मिलेगा। सरकारी कामों में आ रही परेशानी दूर होगी। आज आपको लाइफ पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
आज आपकी लाइफ में कुछ अच्छा होने वाला है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
आज आप अपनी भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैसा खर्च अधिक होगा जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं।
इस राशि के लिए दिन मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा होते-होते रह जाएगा। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद संभव है। कोई जरूरी काम अटक सकता है, जिससे आप बहुत परेशान होंगे। नौकरी बदलने का मूड है तो सोच-समझकर फैसला करें।
अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।