Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: आज सर्वार्थसिद्धि सहित 6 शुभ योग, 12 में से किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Published : Jul 21, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_21-July-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: 21 जुलाई 2025 को सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि वृद्धि, ध्रुव, वर्धमान और आनंद नाम के 6 शुभ योग एक साथ रहेंगे। इनका शुभ फल हर राशि को मिलेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन? 

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: 21 जुलाई, सोमवार को मेष राशि वाले किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। वृष राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। कर्क राशि वालों के परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। बिजनेस का विस्तार होगा। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी को पैसा उधार देने से बचें।आपके पराक्रम तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक नहीं है। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। प्रेम का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में लाभ होगा। दूसरों की बातों पर आकर कोई गलत फैसला न लें वरना बाद में पछताएंगे।

मिथुन राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

दुर्घटना से चोट लगने का योग बन रहा है, सावधान रहें। परिवार में चला आ रहा संपत्ति विवाद समाप्त हो सकता है। नतीजे विद्यार्थियों के पक्ष में रहेंगे। घर-परिवार में भी सभी का सहयोग मिलेगा। करियर के लिए बेहतर मौके मिल सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

कर्क राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें, बेकार की उलझन हो सकती है। विवाह संबंधी जो चर्चाएं चल रही हैं उन पर सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। परिवार में तनाव होगा, मानसिक अशांति रहेगी।

सिंह राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

विद्यार्थी पूरा मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। प्रेमियों के बीच विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। निवेश में विशेष सावधानी रखें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। संतान सुख मिलेगा।

कन्या राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। नौकरी में मेहनत का बावजूद उचित सफलता नहीं मिलेगी। घर-परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खुद को प्रतिद्वंद्वियों से कम महसूस करेंगे। किसी भी काम में सोच-समझकर निर्णय लें नहीं तो में परेशानी हो सकती है।

तुला राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से आपको कोई विशेष उपहार मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप काफी मेहनत करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। घर-जमीन या गाड़ी में निवेश कर सकते हैं। आज हड़बड़ी में कोई फैसला ना लें।

वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरी-बिजनेस के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। दूसरों के विवाद में आपका नाम आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचकर रहें। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ में नए विवाद पैदा हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी पेशा लोग समय पर टारगेट पूरे नहीं कर पाएंगे वहीं बिजनेस में धन की आवश्यकता महसूस होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे।

मकर राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। पेटदर्द हो सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

वर्क प्लेस पर कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। फिजूलखर्च से बचें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय ठीक नहीं है। साझेदारी के बिजनेस में सोच-समझकर ही किसी कागज पर साइन करें। अनजान लोगों पर अधिक भरोसा न करें।

मीन राशिफल 21 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

पैसों के कारण आज किसी से विवाद हो सकता है। लंबे समय से चला आ रहा प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: चंद्र-मंगल बदलेंगे राशि, जानें आपकी लाइफ पर कैसा होगा असर?