26 February 2024 आज का राशिफल: मिथुन-कन्या राशि वाले रहें सावधान, किसे मिलेगा महंगा उपहार? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 26 February 2024: 26 फरवरी, सोमवार को फाल्गुन कृष्ण द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन श्रीवत्स, धृति और शूल नाम के 3 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:47 तक रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Feb 25, 2024 7:30 AM IST / Updated: Feb 26 2024, 08:09 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 February 2024: 26 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को लापरवाही से नुकसान हो सकता है, बच्चों पर नजर रखें। वृष राशि वालों का कोई राज उजागर हो सकता है, पेट दर्द से परेशान रहेंगे। मिथुन राशि वालों को बुरी खबर मिल सकती है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। कर्क राशि वालों को सफलता मिलेगी, बिजनेस में लाभ की संभावना है। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

26 फरवरी 2024 मेष राशिफल (26 February 2024 Mesh Rashifal)
खरीदारी करते समय की गई लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। किसी प्रियजन से मुलाकात बहुत लाभदायक रहेगी। किसी प्रियजन से उपहार मिलेगा। आय और व्यय में सामंजस्य बना रहेगा।

26 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (26 February 2024 Vrishbha Rashifal)
बिजनेस में अनुभवी लोगों का उचित सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जोड़ों में दर्द या पेट ख़राब होने से परेशानी बढ़ सकती है। दूसरों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। आपका कोई राज़ उजागर हो सकता है।

26 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (26 February 2024 Mithun Rashifal)
आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। कोई भी विशेष निर्णय लेते समय परिजनों से सलाह लेना उचित रहेगा। कोई दुखद समाचार मिलने से मन उदास हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार की परेशानी में मदद करने से आपको उचित श्रेय मिलेगा। सेहत ठीक रहेगा।

26 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (26 February 2024 Kark Rashifal)
आज आपको किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। पड़ोसी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं। घर में अचानक मेहमानों के आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है। बिजनेस में लाभ की अच्छी संभावना है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

26 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (26 February 2024 Singh Rashifal)
आज आपको बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। वर्क प्लेस पर दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। काम की अधिकता के कारण आप अपने परिवार को उचित समय नहीं दे पाएंगे। उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं।

26 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (26 February 2024 Kanya Rashifal)
पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। यदि व्यापार से संबंधित कोई नया कार्य शुरू करने की योजना है तो उसे शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। काम और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा।

26 फरवरी 2024 तुला राशिफल (26 February 2024 Tula Rashifal)
आज कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है, जिससे आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें नया पद मिल सकता है। स्टूडेंटेस के लिए दिन अच्छा है, इन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

26 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (26 February 2024 Vrischik Rashifal)
किसी ऐसे व्यक्ति से विवाद हो सकता है, जिस पर आप बहुत भरोसा करते हैं। आज आप पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे। भाइयों के साथ धन या बंटवारे को लेकर विवादों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे और रिश्ते भी मधुर होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

26 फरवरी 2024 धनु राशिफल (26 February 2024 Dhanu Rashifal)
जल्दबाजी से लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं। जमीन संबंधी कोई नुकसान या झगड़ा होने की आशंका है। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में सुधार होगा। लोग आपकी योग्यता की सराहना करेंगे। आप खाली समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे खुशी मिलेगी।

26 फरवरी 2024 मकर राशिफल (26 February 2024 Makar Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव देगा। आज किसी बात को लेकर आपके मन में निराशा रहेगी। व्यापारिक परेशानियों के चलते किसी की सलाह लेकर विचार विमर्श करना उचित रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

26 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (26 February 2024 Kumbh Rashifal)
कानून का पालन करें, नहीं तो किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी से जुड़े कामों में पारदर्शिता रखें। आपकी योग्यता और कौशल समाज में अलग पहचान बनाएंगे। आपके संपर्कों की सीमा बढ़ेगी, जिनका फायदा निकट भविष्य में आपको मिलेगा। सेहत का खास ध्यान रखें।

26 फरवरी 2024 मीन राशिफल (26 February 2024 Meen Rashifal)
बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नज़र रखें, नहीं तो बाद में पछताएंगे। फिलहाल आय की स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी कामकाज पहले की तरह चलते रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जाकर तनाव से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024 पर करें इन 5 चीजों का दान, महादेव करेंगे कल्याण


होलिका दहन, होली और चंद्रग्रहण, जानें मार्च 2024 में कब, क्या होगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!