26 January 2024 आज का राशिफल: आज किसे मिलेगी गुड न्यूज-कौन खरीदेगा नई प्रॉपर्टी-वाहन? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 26 January 2024: 26 जनवरी, शुक्रवार से माघ मास का आरंभ होगा, ये हिंदू पंचांग का 11 वां महीना है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Jan 25, 2024 12:32 PM IST / Updated: Jan 26 2024, 08:58 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: 26 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को बजट बनाकर खर्च करना होगा, तना इनके ऊपर हावी हो सकता है। वृष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, पति-पत्नी में अच्छा तालमेल रहेगा। मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। कर्क राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है, अनियमित दिनचर्या से पेट के रोग हो सकते हैं। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

26 जनवरी 2024 मेष राशिफल (26 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, आज आपको नौकरी के नए ऑफर आ सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा आज आप वापस कर सकते हैं। युवाओं को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। बजट बनाकर खर्च करेंगे तो परेशानी नहीं होगी।

26 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (26 January 2024 Mesh Rashifal)
26 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। अजनबियों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पति-पत्नी का आपस में अच्छा तालमेल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

26 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (26 January 2024 Mesh Rashifal)
मिथुन राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। काम में लापरवाही भारी पड़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस की स्थित सामान्य रहेगी।

26 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (26 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, ज्यादा क्रोध आपके काम बिगाड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ काम करने से फायदा होगा। अनियमित दिनचर्या से पेट के रोग हो सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

26 जनवरी 2024 Singh राशिफल (26 January 2024 Singh Rashifal)
26 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। कोई नजदीकी यात्रा आज हो सकती है। अपने मन की बात सुनें तो अच्छा रहेगा।

26 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (26 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आ सकती है। हालांकि आपके काम अटकेंगे नहीं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन लेने की कोशिश कर रहे हैं एक बार और विचार करें।

26 जनवरी 2024 तुला राशिफल (26 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस से जुड़ी बड़ी डील आज हो सकती है। अपने खान-पान और दिनचर्या में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। संतान की कोई सफलता राहत और सुकून देगी। किसी दूसरे व्यक्ति को पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। अपने निर्णय स्वयं लें।

26 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (26 January 2024 Vrischik Rashifal)
26 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, निगेटिव विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। रिस्की कामों से बचकर रहें। कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विद्यार्थियों को आज मनचाही सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।

26 जनवरी 2024 धनु राशिफल (26 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी ग़लतफ़हमी के कारण विवाद उत्पन्न हो सकता है। रक्तचाप, मधुमेह के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना लाभदायक और सम्मानजनक रहेगा। अनैतिक कामों से बचें।

26 जनवरी 2024 मकर राशिफल (26 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। समझदारी से हर काम बन जाएगा। घर और बिजनेस दोनों में उचित तालमेल बना रहेगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। भूमि संबंधी कार्यों में कागजात ठीक से जांच लें। सेहत में सुधार होगा।

26 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (26 January 2024 Kumbh Rashifal)
26 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और छोटी-बड़ी बातों को नजरअंदाज करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। राजनेताओं से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। पैसों का लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान से सुख मिलेगी।

26 जनवरी 2024 मीन राशिफल (26 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 26 जनवरी 2024 के अनुसार, निगेटिव बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें तो ठीक रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। कार्यभार की अधिकता से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। आपको किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

कौन-से 5 काम एकदम अकेले में करना चाहिए?


Til Chaturthi 2024: कब करें तिल चतुर्थी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, योग, मंत्र और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!