25 January 2024 आज का राशिफल: आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ, वृषभ-मिथुन सहित कौन रहेगा लकी? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 25 January 2024: 25 जनवरी, गुरुवार को पौष मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 02:00 से 03:22 बजे तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 24, 2024 3:23 AM IST / Updated: Jan 25 2024, 08:17 AM IST

Aaj Ka Rashifal 25 January 2024: 25 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को नौकरी में सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वृष राशि वालों को अटका पैसा मिलेगा, करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। मिथुन राशि वाले कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं, इन्हें संपत्ति से फायदा होगा। कर्क राशि वाली महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

25 जनवरी 2024 मेष राशिफल (25 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। निजी कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। तनाव लेने की बजाए धैर्य से काम लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है।

25 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (25 January 2024 Vrishbha Rashifal)
25 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग और बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आध्यात्मिक और गुप्त विद्याओं को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे। अटका पैसा मिल सकता है।

25 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (25 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, घर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बिना वजह आपको गु्ससे का शिकार होना पड़ सकता है। पुरानी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सौदा होने की संभावना है। जल्दबाजी की बजाय ठीक से काम पूरा करने का प्रयास करें।

25 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (25 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, नकारात्मक प्रवृत्ति के कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, लेकिन चिंता न करें आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की भागदौड़ हो सकती है। व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार होगा। गृहिणियां अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा सकेंगी।

25 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (25 January 2024 Singh Rashifal)
25 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, जल्दबाजी में कुछ गलतियां हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। घर में उत्साहपूर्ण माहौल बनेगा। सावधान रहें, कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

25 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (25 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, अपनी निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें। कोई भी योजना बनाने से पहले ठीक से सोच-विचार जरूर करें। संपत्ति से जुड़े अटके काम राजनीति से जुड़े व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। समाज से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में आ सकता है।

25 जनवरी 2024 तुला राशिफल (25 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी भी उलझन की स्थिति में घर के बड़े सदस्यों से सलाह लें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न होने दें। बिजनेस और नौकरी दोनों क्षेत्रों में राजनीति का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा आज पूरी होगी।

25 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (25 January 2024 Vrischik Rashifal)
25 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की कोई जिद आपको परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। आप अपनी बुद्धि और चतुराई से समस्या का समाधान कर लेंगे। संतान से सुख मिलेगी।

25 जनवरी 2024 धनु राशिफल (25 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, बिजनेस की दृष्टि से समय लाभदायक रह सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परेशानियों के कारण मानसिक तनाव और रक्तचाप से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। संयुक्त परिवार में विवाद हो सकते हैं।

25 जनवरी 2024 मकर राशिफल (25 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, कुछ जरूरी काम अधूरे रहने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। बिजनेस की स्थिति आज सुस्त रहेंगी। महिलाओं को जोड़ों के दर्द से कष्ट रहेगा। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में कोई आपकी चुगली अधिकारी से कर सकता है।

25 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (25 January 2024 Kumbh Rashifal)
25 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा न करें। लंबे समय से बिगड़ी हुई चीजें आज फिर से व्यवस्थित होने लगेंगी। आज कोई भी निर्णय लेते समय अपने मन की बात सुनें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहे और सेहत में सुधार होगा।

25 जनवरी 2024 मीन राशिफल (25 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 25 जनवरी 2024 के अनुसार, आज जरूरी कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी शारीरिक समस्या से आज आपको राहत मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी बात को लेकर घर का माहौल खराब हो सकता है। बच्चों को ज्यादा टोका-टोकी न करें।


ये भी पढ़ें-

कौन-से 5 काम पलंग पर बैठकर नहीं करना चाहिए?


Paush Purnima 2024 Date: कब है पौष पूर्णिमा, 24 या 25 जनवरी, इस दिन कौन-से काम करना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!