24 January 2024 आज का राशिफल: किसे मिलेंगे इनकम के नए सोर्स-इंटरव्यू में किसे मिलेगी सफलता? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 24 January 2024: 24 जनवरी, बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी, जिससे गद नाम का अशुभ योग बनेगा। बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Jan 23, 2024 8:58 AM IST / Updated: Jan 24 2024, 08:20 AM IST

Aaj Ka Rashifal 24 January 2024: 24 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले आज कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वृष राशि वाले के विवाद खत्म होंगे, जिससे तनाव भी कम होगा। मिथुन राशि वाले पैसों के मामले में पारदर्शित रखें, अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। कर्क राशि वाले के घर कोई मेहमान आ सकता है, इन्हें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

24 जनवरी 2024 मेष राशिफल (24 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, किसी मित्र से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद एवं खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बच्चों के साथ खेलने से मानसिक आराम मिलेगा।

24 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (24 January 2024 Vrishbha Rashifal)
24 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज परेशानी आने पर खास मित्र से सलाह लें। बिजनेस संबंधी कार्यों के लिए स्थिति थोड़ी बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में समय बीतेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। तनाव कम होगा।

24 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (24 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, कोई विशेष निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। दूसरों के पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। समझदारी से परिवार का मनोबल बना रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। पैसों के मामले में पारदर्शित रखें।

24 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (24 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, संतान की जुड़ी निगेटिव बात जानकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित विचार-विमर्श कर लें। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है।

24 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (24 January 2024 Singh Rashifal)
24 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, जिद के कारण भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रह सकती हैं। आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कुछ समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भी व्यतीत करें। व्यर्थ के कामों में समय खराब हो सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी।

24 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (24 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। क्रोध में आकर अपशब्दों का प्रयोग न करें। बिजनेस की गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। माता पक्ष से विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि रहेगी। सेहत का खास तौर पर ध्यान रखें।

24 जनवरी 2024 तुला राशिफल (24 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, आज आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आज भाग्य आपके पक्ष में है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। व्यर्थ विवादों से बचें।

24 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (24 January 2024 Vrischik Rashifal)
24 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, पारिवारिक मामलों में आपका हस्तक्षेप बढ़ सकता है, जिससे दूसरों को परेशानी हो सकती है। अपनी बुरी आदतें बदलें और ध्यान रखें कि रिश्ता न टूटे। मानसिक और आध्यात्मिक शांति मिलेगी। आपके कार्यों की सराहना भी होगी। आपका कोई अटका काम पूरा होगा।

24 जनवरी 2024 धनु राशिफल (24 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, काम का बोझ अधिक होने से परेशानी होगी। किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अपने कार्य पूरे कर सकेंगे। युवाओं को मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से नई जानकारी मिलेगी। यह आपको अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने में भी मदद कर सकता है।

24 जनवरी 2024 मकर राशिफल (24 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, आय के साथ-साथ आपका खर्च भी बढ़ सकता है। कोई दूसरा व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक मामले में किसी अन्य व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें। आपके द्वारा किये गये प्रयास का उचित परिणाम मिल सकता है। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।

24 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (24 January 2024 Kumbh Rashifal)
24 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें, अन्यथा निराशा झेलनी पड़ सकती है। आलस्य और सुस्ती को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां फिलहाल धीमी रह सकती हैं। रुचि के कार्यों करने से खुशी मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

24 जनवरी 2024 मीन राशिफल (24 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 24 जनवरी 2024 के अनुसार, मन मुताबिक काम पूरा न होने से मन परेशान हो सकता है। समय के साथ स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल हो जायेगी। रुका हुआ या उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। थोड़ा समय अनुभवी तथा बुजुर्ग व्यक्तियों की संगति में व्यतीत होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी।


ये भी पढ़ें-

February 2024 Festival List: देखें फरवरी 2024 के त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब कौन-सा व्रत किया जाएगा?


Ram Mandir: राम लला कब उठेंगे-सोएंगे, आरती कब होगी? जानें पूरा शेड्यूल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!