February 2024 Festival calendar: साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में कईं व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी आदि प्रमुख रहेंगे। ये महीना हिंदू पंचांग के माघ मास के अंतर्गत रहेगा। जानें फरवरी 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार… 

February 2024 Festival List: साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें से मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और गुप्त नवरात्रि आदि प्रमुख हैं। फरवरी 2024 हिंदू पंचांग के माघ और फाल्गुन मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए फरवरी 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें फरवरी 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल
4 फरवरी, सोमवार- भीष्म पितामाह जयंती
6 फरवरी, मंगलवार- षटटिला एकादशी
7 फरवरी, बुधवार- प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी
8 फरवरी, गुरुवार- शिव चतुर्दशी व्रत
9 फरवरी, शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघी अमावस्या
10 फरवरी, शनिवार- गुप्त नवरात्रि आरंभ
13 फरवरी, मंगलवार- वरद चतुर्थी, अंगारक विनायकी चतुर्थी व्रत
14 फरवरी, बुधवार- वसंत पंचमी
15 फरवरी, गुरुवार- शीतलाषष्ठी
16 फरवरी, शुक्रवार- अचला सप्तमी
17 फरवरी, शनिवार- भीष्मा अष्टमी
18 फरवरी, रविवार- महानंद नवमी, गुप्त नवरात्रि समाप्त
20 फरवरी, मंगलवार- भीष्म एकादशी, जया एकादशी
21 फरवरी, बुधवार- भीष्म द्वादशी, प्रदोष व्रत
24 फरवरी, शनिवार- माघी पूर्णिमा, शबरी जयंती, संत रविदास जयंती
28 फरवरी, बुधवार- गणेश चतुर्थी व्रत

देवी सरस्वती का अवतरण दिवस है वसंत पंचमी
हर साल माघ शुक्ल पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इनकी पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ ज्ञान की प्राप्ति भी होती है। देवी सरस्वती को सुरों और वाणी की देवी भी कहते हैं। वसंत पंचमी इन देवी के अवतरण की खुशी में ही मनाई जाती है।

गुप्त नवरात्रि भी इसी महीने
हिंदू धर्म में साल में 4 नवरात्रि मनाने की परंपरा है। इनमें से 2 गुप्त नवरात्रि भी होती है। 1 गुप्त नवरात्रि माघ मास में मनाई जाती है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक मनाई जाएगी। इस नवरात्रि के दौरान संहारक शक्ति जैसे काली, दुर्गा की पूजा का विधान है।


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir: राम लला कब उठेंगे-सोएंगे, आरती कब होगी? जानें पूरा शेड्यूल


Ram Mandir: रामलला की 3 में से 1 प्रतिमा स्थापित, क्या होगा बाकी 2 का?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।