
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार हर साल का नया पंचांग बनाया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
23 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 January 2024)
23 जनवरी 2024, दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:21 से 04:42 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
23 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:03 PM
चन्द्रोदय - Jan 23 3:55 PM
चन्द्रास्त - Jan 24 6:10 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:16 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 07:49 PM – 09:31 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM
23 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:56 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:38 PM – 1:59 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:19 PM – 12:12 AM
वर्ज्यम् - 07:21 PM – 09:05 PM
ये भी पढ़ें-
PM मोदी ने राम लला को किया ‘दंडवत प्रणाम’, जानें क्या हैं इसके मायने?
Ram Mandir: क्यों खास है ‘कुबेर टीला’, जहां PM मोदी ने की पूजा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।