Aaj Ka Panchang 22 जनवरी 2024: अयोध्या मंदिर में होगा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, करें कूर्म द्वादशी और सोम प्रदोष व्रत

Published : Jan 22, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-22-Jan-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 22 जनवरी, सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आनंद, ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 योग भी रहेंगे। सोमवार को चंद्रमा वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. 22 जनवरी, सोमवार को अयोध्या में बने नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन अनेक शुभ योग बनेंगे। सोमवार को कूर्म द्वादशी और सोम प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। वहीं मासिक शिवरात्रि का व्रत भी इसी दिन होगा। शाम को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

22 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 January 2024)
22 जनवरी 2024, दिन सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कूर्म द्वादशी और सोम प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों में अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राहुकाल सुबह -8:34 से 09:56 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

22 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:02 PM
चन्द्रोदय - Jan 22 3:00 PM
चन्द्रास्त - Jan 23 5:16 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:16 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 07:46 PM – 09:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

22 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:38 PM
कुलिक - 1:59 PM – 3:20 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:43 PM और 03:09 PM – 03:52 PM
वर्ज्यम् - 01:53 PM – 03:35 PM


ये भी पढ़ें-

जरा हट के हैं ये 5 राम मंदिर, खासियत जानकर आप भी कहेंगे ‘जय श्रीराम’


Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को बनेंगे 12 से अधिक शुभ योग, कैसा होगा इस दिन जन्में बच्चों का भविष्य?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज