जरा हट के हैं ये 5 राम मंदिर, खासियत जानकर आप भी कहेंगे ‘जय श्रीराम’
Hindi

जरा हट के हैं ये 5 राम मंदिर, खासियत जानकर आप भी कहेंगे ‘जय श्रीराम’

22 जनवरी को आएँगे राम
Hindi

22 जनवरी को आएँगे राम

22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। 23 जनवरी से आम भक्त राम लला की दर्शन कर पाएंगे।

Image credits: adobe stock
ये हैं श्रीराम के अनोखे मंदिर
Hindi

ये हैं श्रीराम के अनोखे मंदिर

हमारे देश में श्रीराम के कईं अनोखे मंदिर हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इन मंदिरों से कईं विशेषताएं जुड़ी हैं। आगे जानिए भगवान श्रीराम के ऐसे ही 5 मंदिरों के बारे में…

Image credits: adobe stock
राम जर्नादन मंदिर, उज्जैन
Hindi

राम जर्नादन मंदिर, उज्जैन

उज्जैन में है राम जर्नादन मंदिर। यहां वनवासी रूप में श्रीराम की प्रतिमा है। इस प्रतिमा में श्रीराम दाड़ी-मूंछ में दिखाई देते हैं। साथ में देवी सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा भी है।

Image credits: social media
Hindi

राम नाम बैंक मंदिर राजस्थान

राजस्थान के बांसवाड़ा में है राम नाम बैंक मंदिर। यहां से भक्तों को राम नाम लेखन की पुस्तक दी जाती है, जो यहीं जमा भी होती है। अब तक यहां करोड़ों राम नाम लेखन की पुस्तकें आ चुकी हैं।

Image credits: social media
Hindi

ओरछा का रामराजा मंदिर

ओरछा में श्रीराम का भव्य मंदिर है, यहां उन्हें राजा के रूप में पूजा जाता है। इसलिए इस मंदिर को रामराजा सरकार का मंदिर कहते हैं। यहां रोज श्रीराम को गार्ड ऑफ ऑनर देते हैं।

Image credits: social media
Hindi

यहां 108 बार राम नाम लिखना जरूरी

इंदौर के कनाडिया रोड पर स्थित राम मंदिर में आप तब तक अंदर नहीं जा सकते, जब तक 108 बार राम नाम न लिखें। पूरे देश में ये अपनी तरह का सबसे अनोखा मंदिर है।

Image credits: social media
Hindi

राम मंदिर हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में 1998 से एक राम मंदिर बन रहा है, जिसके हर पत्थर पर श्रीराम लिखा जा रहा है। मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जल्दी ही ये मंदिर बनकर तैयार होगा।

Image credits: adobe stock

Ram Mandir:प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमा के नीचे क्या-क्या रखते हैं?

PM Modi पहुंचें रंगनाथ स्वामी मंदिर,इसे क्यों कहते हैं धरती का बैकुंठ?

Ram Mandir: 6 मंदिर, जहां पहले की गई प्राण प्रतिष्ठा, बाद में बना शिखर

आंखों पर बंधी पट्‌टी हटाते ही राम लला को ‘दर्पण’ क्यों दिखाया जाएगा?