Hindi

Ram Mandir:प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमा के नीचे क्या-क्या रखते हैं?

Hindi

22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके पहले प्रतिमा के नीचे कुछ खास चीजें रखी जाएंगी। जानें इन चीजों के बारे में और इनका महत्व…

Image credits: social media
Hindi

ये 5 चीजें रखी जाती हैं देव प्रतिमा के नीचे

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, जब भी किसी देव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है तो उसके नीचे पंचरत्न, अमर बेल, चांदी या सोने का सिक्का, चावल और फूल रखते हैं।

Image credits: social media
Hindi

पांच तत्वों का प्रतीक है पंचरत्न

पंच रत्न जैसे माणिक, पुखराज, नीलम, मोती, पन्ना आदि प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमा के नीचे रखते हैं। ये पंचरत्न पांच तत्वों (अग्नि, वायु, जल, भूमि और आकाश) का प्रतीक होते हैं।

Image credits: social media
Hindi

अमरबेल भी रखी जाती है

प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमा के नीचे अमरबेल भी रखते हैं। मान्यता है कि जिस तरह अमर बेल सदैव रहती है उसी तरह ये मंदिर और प्रतिमा भी हमेशा स्थिर रहे।

Image credits: social media
Hindi

चांदी या सोने का सिक्का

धर्म ग्रंथों में सोने और चांदी दोनों को ही पवित्र धातु माना गया है। ये दोनों ही धातु शुभ फल देने वाली मानी गई है। इसे देव प्रतिमा के नीचे स्थापित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

Image credits: social media
Hindi

अक्षत यानी चावल

किसी भी शुभ कार्य में चावल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। सबसे पहले चावल रखकर धरती माता की पूजा की जाती है और इसके बाद ही देव प्रतिमा स्थापित करने का विधान है।

Image credits: social media
Hindi

फूल होना भी जरूरी

प्राण प्रतिष्ठा से पहले भूमि पूजन करने का विधान है। इस पूजन में फूल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। इसलिए देव प्रतिमा के नीचे फूल भी जरूर रखे जाते हैं।

Image Credits: social media