Aaj Ka Panchang 24 जनवरी 2024: आज चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानें कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Published : Jan 24, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-24-Jan-2024

सार

24 जनवरी, बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें से चंद्रमा भी एक है। खास बात ये है कि चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदल लेता है यानी ये लगभग 28 दिनों में राशि चक्र का एक चक्कर पूरा लगा लेता है। बुधवार की रात ये ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 January 2024)
24 जनवरी 2024, दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:38 से 2:00 बजे तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

24 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Jan 24 4:51 PM
चन्द्रास्त - Jan 25 6:58 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

24 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:34 AM – 9:56 AM
कुलिक - 11:17 AM – 12:38 PM
दुर्मुहूर्त - 12:17 PM – 01:00 PM
वर्ज्यम् - 07:21 PM – 09:05 PM


ये भी पढ़ें-

February 2024 Festival List: देखें फरवरी 2024 के त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब कौन-सा व्रत किया जाएगा?


Ram Mandir: राम लला कब उठेंगे-सोएंगे, आरती कब होगी? जानें पूरा शेड्यूल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज