
Aaj Ka Rashifal 28 July 2025: 28 जुलाई, सोमवार को मेष राशि वाले कोई फायदेमंद सौदा कर सकते हैं। वृष राशि वाले आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मिथुन राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कर्क राशि वालों को ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
बिजनेस में आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज इनकम बढ़ने के योग हैं। मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खर्च अधिक हो सकता है इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।
इस राशि वालों के सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रिस्क वाला कोई भी काम न करें। बिजनेस में साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। लव लाइफ की स्थिति बेहतर रहेगी।
आज आपकी किसी बात से जीवनसाथी का दिल दुख सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है।
ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में कोई फायदा होते-होते रूक जाएगा, जिससे तनाव की स्थिति रहेगी।
अगर कोई सरकारी काम अटक रहा है तो वह आज पूरा हो सकता है। मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ की स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बुजुर्ग मौसमी बीमारियों से बचकर रहें, इन्हें जोड़ों के दर्द ज्यादा परेशान कर सकता है।
आज किसी से आपकी जोरदार बहस हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पैसों को लेकर लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है।
इस राशि के लोगों को नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप किसी भी प्रोजेक्ट को आसानी से करने में सफल रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट-मोच लग सकती है। आप कोई पुरानी गलती आज फिर दोहरा सकते हैं। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।
संपत्ति से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करने में ही भलाई है। कोई पुराना कर्ज चुका सकते हैं।
इस राशि के लोग कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। ये लोग आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। विरोधी नुकसान करने की कोशिश करेंगे, नहीं कर नहीं पाएंगे। जल्दबादी में लिया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। खर्च अधिक होगा, जिसेस बजट बिगड़ सकता है।
कामकाज में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें क्योंकि बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं तो बेहतर रहेगा। पड़ोसी से किसी बात पर झड़प हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। माता की सेहत को लेकर डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।