
Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: 28 जून 2025 को मेष राशि वालों का प्रमोशन हो सकता है। वृषभ राशि वालों को शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वाले परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कर्क राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है। शेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 28 जून 2025 का दिन, जानें राशिफल से…
ऑफिस में अधिकारी आपकी मेहनत देखकर खुश होंगे। आपकी प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है। लेकिन आपको पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा। अपजान लोगों पर भरोसा न करें।
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के स्टूडेंट्स को आज मनचाही सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। कारोबार से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। ऑफिस में आप दिए गए टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
आज किए कामों का फायदा आपको भविष्य में मिलेगा, इसलिए निराश न हों। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। दूसरों के मामले में दखल न दें। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से बजट बिगड़ जाएगा।
आज नौकरी और बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। आपकी वाणी के कारण किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से नाखुश रहेंगे।
सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेाग। जीवनसाथी से अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
आज आपको लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला अटका हुआ है तो वह सुलझ सकता है। ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।
आज आपको माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही के कारण फायदे का सौदा हाथ से निकल सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है, ब्रेकअप भी संभव है। कोई अनचाहा काम आज आपको करना पड़ सकता है, जिससे आपके आत्म सम्मान को ठेस लगेगी।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में मधुरता होगी। नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएंगे। खोई हुई चीज मिलने से खुशी होगी लेकिन पुरानी बीमारी तकलीफ दे सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
सेहत के लिए दिन बहुत शुभ है, पुराने रोगों में आराम मिलेगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। दूसरे लोग आपसे अपना काम निकलवा सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
आज आपको कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है। जोखिम भरे फैसले न करें। किसी अनचाहे काम में समय खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है।
पैसों से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन हैं। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है, अपनी वाणी और क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।