Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह जिस पर मेहरबान हो जाए उसे दुनिया का हर सुख देता है, ऐसा ज्योतिष शास्त्र में लिखा है। ये ग्रह वर्तमान में मेष राशि में है, जो 29 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा जो इनकी स्वयं की राशि है। 

Shukra Rashifal June 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये ग्रह जिस भी राशि पर शुभ दृष्टि डाल देता है, समझ लो उसकी लॉटरी लग जाती है। शुक्र की शुभ स्थिति में उसे जीवन के सभी सुख मिलते हैं। वर्तमान में शुक्र ग्रह मेष राशि में है। 29 जून को शुक्र मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा जो इसके स्वयं की राशि है। यानी देखा जाए तो शुक्र अपने घर में प्रवेश कर रहा है जो कि बहुत ज्यादा शुभ फल देने वाली स्थिति रहेगी। इस शुभ स्थिति का सबसे ज्यादा प्रभाव 4 राशि वालों को होगा। इन्हें धन लाभ के साथ और भी कईं फायदे हो सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ

शुक्र इसी राशि में प्रवेश करेगा और ये उसी के स्वामित्व की राशि है, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि के लोगों को होगा। इनका अटका हुआ धन मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पत्नी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि वालों को टेंशन होग दूर

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा पर जाना सुखदायक रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं।

तुला राशि वालों को संपत्ति से होगा फायदा

इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय बहुत अनुकूल रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत शानदार फल देने वाला रहेगा। स्त्री सुख की इच्छा भी पूरा होगी।

कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर लव पार्टनर से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी दूर हो सकता है। नए प्रेम संबंध में बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा मंहगा उपहार भी इन्हें मिल सकता है। संतान की उपलब्धि गर्व का कारण बनेगी। सेहत ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।