3 February 2024 Aaj Ka Rashifal: किसे होगा पॉलिटिक्स से फायदा-इंटरव्यू में किसे मिलेगी सफलता? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 3 February 2024: 3 फरवरी शनिवार को विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। शनिवार की रात चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Feb 2, 2024 7:41 AM IST

Aaj Ka Rashifal 3 February 2024: 3 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का बजट आज बिगड़ सकता है, सरकारी कामों से फायदा होगा। वृष राशि वाले के लिए दिन शुभ रहेगा, कोई गुड न्यूज इन्हें मिलेगी। मिथुन राशि वालों को राजनीति से फायदा होगा, घर के विवाद सुलझ सकते हैं। कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा, किसी पार्टी में जाना होगा। अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

3 फरवरी 2024 मेष राशिफल (3 February 2024 Mesh Rashifal)
3 फरवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, ससुराल पक्ष से संबंध काफी मधुर होंगे। आय से ज्यादा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। अपनी वाणी और अहंकार पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नई संभावनाएं सामने आएंगी। सरकारी काम समय पर पूरे होंगे।

3 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (3 February 2024 Vrishbha Rashifal)
दैनिक राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, दूसरों का काम अपने ऊपर न लें, नहीं तो परेशानी होगी। बिजनेस और नौकरी की स्थिति उत्तम रहेगी। घर में मेहमानों के आना-जाना लगा रहेगा। आज कोई अच्छा समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोग आपके भोले स्वभाव का फायदा भी उठा सकते हैं।

3 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (3 February 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, आज जोखिम भरे कार्यों में निवेश न करें। अनुभवी लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा। घर के विवाद सुलझ सकते हैं। राजनीतिक मामलों में आप सहजता का अनुभव करेंगे। संतान के भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें।

3 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (3 February 2024 Kark Rashifal)
3 फरवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, बिजनेस में लाभ होगा, नौकरी में भी फायदा मिलता नजर आ रहा है। परिवार के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। पेट दर्द के कारण परेशान हो सकते हैं। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। विवादित मुद्दे किसी के हस्तक्षेप से सुलझ सकते हैं।

3 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (3 February 2024 Singh Rashifal)
दैनिक राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, किसी रिश्तेदार के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आज आप दिल की बजाए दिमाग से काम लेंगे। आपकी योग्यता और प्रतिभा लोगों के सामने आ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

3 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (3 February 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा होगा और उत्साह व जोश रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। आज आपकी मुलाकात सकारात्मक लोगों से भी हो सकती है, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचाएंगे।

3 फरवरी 2024 तुला राशिफल (3 February 2024 Tula Rashifal)
सरकार कामों में आज परेशानी हो सकती है। कोई विरोधी आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकता है। काफी समय से अटके कामों में गति आएगी। आय के नए स्रोत भी आज मिल सकते हैं। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

3 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (3 February 2024 Vrischik Rashifal)
3 फरवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा। घर की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रहेगा। संतान की किसी विशेष समस्या का निराकरण हो सकता है। घर के बड़े सदस्यों के साथ गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।

3 फरवरी 2024 धनु राशिफल (3 February 2024 Dhanu Rashifal)
दैनिक राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद होने की संभावना बन रही है। शुभ और धार्मिक कामों में पैसा खर्च होगा। किसी मित्र की सलाह आपके काम आएगी। कोर्ट-कचहरी के विवादों में आपकी जीत संभव है। प्रेम संबंधों में रूकावट आ सकती है। ससुराल पक्ष से मेहमान आ सकता है।

3 फरवरी 2024 मकर राशिफल (3 February 2024 Makar Rashifal)
मकर राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, दूसरों के हस्तक्षेप से घर के काम बिगड़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपकी भूमिका सकारात्मक रहेगी। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे विकल्प मिलने की संभावना है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा।

3 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (3 February 2024 Kumbh Rashifal)
3 फरवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज बुरी ख़बर मिल सकती है। बिजनेस से संबंधित कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक तरीके से निभाने में सक्षम होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से फायदा होने की संभावना है। नौकरी में संभावनाओं के नये द्वार खुलेंगे।

3 फरवरी 2024 मीन राशिफल (3 February 2024 Meen Rashifal)
दैनिक राशिफल 3 फरवरी 2024 के अनुसार, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी अपने तालमेल से घर की व्यवस्था बनाकर रखेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। महिलाएं घर हो या बाहर दोनों कार्य ठीक से करने में सक्षम होंगी। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक विवादों से बचें।


ये भी पढ़ें-

Valentine's Day 2024 पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये 5 गिफ्ट


Shattila Ekadashi 2024: कब करें षटतिला एकादशी व्रत, 5 या 6 फरवरी को? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

 

Share this article
click me!