Aaj Ka Rashifal 3 July 2025: किसका होगा ब्रेकअप-किसे मिलेगी खुशखबरी? आज के राशिफल से जानें अपनी राशि का हाल

Published : Jul 03, 2025, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 3 July 2025: 3 जुलाई 2025 को राक्षस, चर, शिव और परिघ नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन सभी योगों का असर सभी 12 राशियों के लोगों पर होगा। किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 3 जुलाई 2025 का दिन, जानें राशिफल से… 

PREV
113
3 जुलाई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 July 2025: 3 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वाले स्टूडेंट्स को गुड न्यूज मिलेगी। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। मिथुन राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कर्क राशि वाले पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

213
मेष राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए दिन ठीक रहेग। बिजनेस में छोटे-मोटे सौदे होंगे। नौकरी की स्थिति भी मध्यम फल देन वाली रहेगी। स्टूडेंट्स को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा।

313
वृषभ राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। प्रेमियों में ब्रेकअप भी संभव है। दूसरों की तरक्की देखकर आपको जलन हो सकती है। संतान के साथ किसी बात पर मतभेद संभव है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी बिगड़ सकती है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें।

413
मिथुन राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लिए दिन शुभ है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बैंक बैलेंस में अचानक वृद्धि होगी। अगर किसी बीमारी से परेशान है तो उसमें भी आराम मिलेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर बहस हो सकती है लेकिन शाम तक मामला शांत हो जाएगा।

513
कर्क राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है नहीं तो कोई आपको बेवकूफ बना सकते हैं। आज आप किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल घूमने जा सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी।

613
सिंह राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन मन में शांति का अनुभव करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान को लेकर मन में जो चिंता है, उसमें थोड़ी राहत मिलेगी। परिजनों से मिलकर खुशी होगी। अच्छा भोजन मिलेगा, जिससे ये खुशी और भी दोगुनी हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को सफलता के लिए और भी मेहनत की जरूरत है। बिना वजह किसी से भी ऊंची आवाज में बात न करें नहीं तो विवाद हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद संभव है। संतान पर नजर रखें।

813
तुला राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा या डिनर पर जा सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर कोई कर्ज है तो उसे चुका सकते हैं। माता-पिता की सेहत पहले से ठीक रहेगी। कुछ कामों में ना चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी।

913
वृश्चिक राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग इन्वेस्टमेंट से बचें नहीं तो नुकसान की संभावना बन रही है। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। बिजनेस की कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। नौकरी में बॉस टारगेट पूरा करने के लिए प्रेशर बना सकता है। घर-परिवार में क्लेश की स्थिति रहेगी।

1013
धनु राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

अचानक कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। न चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नए काम की शुरूआत इस समयन करें तो बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी धन हानि संभव है।

1113
मकर राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ की जाएगी, जिससे भविष्य में आपके प्रमोशन की राह आसान होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सेहत को लेकर जो चिंता है वह दूर हो सकती है।

1213
कुंभ राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनकर मन को ठेस लगेगी। बैंक बैलेंस में अचानक गिरावट आ सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा जिससे ये निराश रहेंगे।

1313
मीन राशिफल 3 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। धन लाभ तो होगा लेकिन साथ-साथ खर्च भी उतना ही रहेगा। प्रेम संबंध पहले जैसे नहीं रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दूसरों के विवाद में टांग अड़ाने से बचें नहीं तो आप खुद भी किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories