Aaj Ka Rashifal 30 August 2025: चंद्रमा-बुध बदलेंगे राशि, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें राशिफल से

Published : Aug 30, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_30-August-2025

सार

Today Horoscope: 30 अगस्त 2025 को चंद्रमा और बुध कर्क से निकलकर सिंह में और चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इन ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जानें कैसा बीतेगा आज का दिन?

30 August 2025 Ka Rashifal: 30 अगस्त, शनिवार को मेष राशि वालों के काम की तारीफ होगी, बिजनेस में बड़ी डील संभव है। वृष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, दोस्तों से मदद भी मिलेगी। मिथुन राशि वाले कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, उधार मांगने वाला परेशान करेंगे। कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी और धन लाभ भी होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-

Mahalakshmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत कब से, 30 या 31 अगस्त? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और नियम

 

मेष राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग ऑफिस में शानदार काम करेंगे, जिससे इनका तारीफ होगी। बिनजेस से जुड़ी कोई डील पूरी हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें तो ही बेहतर है। अगर सेहत ठीक नहीं है तो थोड़ा आराम करें। जरूरी कामों में समय लग सकता है, टेंशन न लें।

ये भी पढ़ें-

Santan Saptami 2025: कब करें संतान सप्तमी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात

 

वृषभ राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस से जुड़े कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन आप मैनेज कर लेंगे। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपके ज्यादातर फैसले आज सही रहेंगे।

मिथुन राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग कोई भी काम सोच-समझकर करें नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। उधार लेन वाले परेशान कर सकते हैं। परिवार पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी-बिनजेस में समय का मैनेजमेंट ठीक से नहीं कर पाने के कारण परेशानी का अनुभव होगा।

कर्क राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। धन लाभ के कईं योग बनेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिसके चलते आप असंभव लक्ष्य भी आसानी से पा सकते हैं। परिवार में अगर किसी की सेहत खराब है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लाइफ पार्टनर पर किसी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें नहीं तो बाद परेशानी हो सकती है।

कन्या राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। नए कामों की प्लानिंग करने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें मेहनता का पूरा फायदा मिलेगा।

तुला राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज किसी बात पर आपका मूड ऑफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। करियर के मामले में सोच-समझकर ही निर्णय लें तो बेहतर रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें।

वृश्चिक राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। पार्टनरशिप के काम में फायदा होगा। कोई रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है।आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बेफिजूल की खरीदी आपका बजट बिगाड़ सकती है। आपकी मेहनत की फल दूसरों को मिल सकता है, जिससे आपको निराशा होगी। ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है।

मकर राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलने की उम्मीद है। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोई गुड न्यूज भी आपको मिल सकती है।

कुंभ राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। समय पर काम पूरा होने से राहत की सांस लेंगे। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 30 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आज आप इन्वेस्टमेंट भूलकर भी न करें नहीं तो आपका पैसा उलझ सकता है। परिवार में भी विवाद होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल